न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन से स्ट्रीम होगी भुवन बाम की सीरीज ‘ताजा खबर 2’, इन्होंने किया कंगना की ‘इमरजेंसी’ मूवी का सपोर्ट

यूट्यूबर भुवन बाम सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें यूट्यूब पर करोड़ों लोगों ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 Aug 2024 8:36:46

2 News : इस दिन से स्ट्रीम होगी भुवन बाम की सीरीज ‘ताजा खबर 2’, इन्होंने किया कंगना की ‘इमरजेंसी’ मूवी का सपोर्ट

यूट्यूबर भुवन बाम सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें यूट्यूब पर करोड़ों लोगों ने सबस्क्राइब किया हुआ है। प्रशंसक उनके कॉमेडी वीडियो से एंटरटेन होते हैं। फिलहाल भुवन वेब सीरीज के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले साल उनकी सीरीज 'ताजा खबर' काफी पसंद की गई थी। अब इसका सीजन 2 अनाउंस कर दिया गया है। यह सितंबर में रिलीज होगी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार वालों ने एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है और स्ट्रीम करने की डेट भी बताई है।

चैनल ने इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा, “जब कहानी शुरू ही अंत से होती है, तब जादू नहीं, बस चमत्कार होता है। हॉटस्टार स्पेशल ताजा खबर सीजन 2 सितंबर में आ रहा है।” सीरीज में एक बार फिर से भुवन का जलवा दिखेगा। एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर उनका साथ देंगी। पहले सीजन में इस जोड़ी पर फैंस ने भरपूर प्यार बरसाया था। 27 सितंबर से 'ताजा खबर सीजन 2' के एपिसोड हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने लगेंगे।

हॉटस्टार पर सबस्क्रिप्शन के साथ इसका मजा लिया जा सकता है। पहला सीजन भी इसी पर उपलब्ध है, जिसमें 6 एपिसोड थे। सीरीज के डायरेक्टर हिमांक गौर हैं और इसे हर्षित शर्मा ने एडिट किया है। सीरीज में नित्या माथुर, शिल्पा शुक्ला, देवेन भोजानी, प्रथमेश परब जैसे कलाकार भी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जीवनी पर आधारित ‘इमरजेंसी’ इस दिन होगी रिलीज

कंगना रनौत स्टारर 'इमरजेंसी' पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में घिरी हुई है। फिल्म को कई सिख समूहों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से अभी तक हरी झंडी भी नहीं मिली है। हालांकि शनिवार (31 अगस्त) को दिल्ली में फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के दौरान गीतकार मनोज मुंतशिर ने एएनआई से बात की और आश्वासन दिया कि इमरजेंसी एक ईमानदार फिल्म है।

मनोज ने कहा कि ‘इमरजेंसी’ एक अच्छी और ईमानदार फिल्म है और जिन लोगों को संदेह है कि इसमें केवल एक ही पक्ष दिखाया जाएगा, तो ऐसा कुछ नहीं है। मुझे इस फिल्म के लिए गाने लिखने का मौका मिला है। फिल्म पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1975 से 1977 तक 21 महीने का आपातकाल लगाया था। कंगना ने इंदिरा की भूमिका निभाई है।

फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी के भी अहम रोल हैं। कंगना ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि सेंसर बोर्ड को फिल्म के कुछ सीन के संबंध में धमकियां मिल रही हैं। जी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होना प्रस्तावित है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री