न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद की ‘फर्जी 2’ को लेकर इन्होंने दी बड़ी Update, सिनेमाघरों में मिस कर दी ‘किल’ तो अब OTT पर लें मजा

एक्टर शाहिद कपूर दो दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। वे अब तक कई दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। शाहिद की पिछली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 Aug 2024 2:23:48

2 News : शाहिद की ‘फर्जी 2’ को लेकर इन्होंने दी बड़ी Update, सिनेमाघरों में मिस कर दी ‘किल’ तो अब OTT पर लें मजा

एक्टर शाहिद कपूर दो दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। वे अब तक कई दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। शाहिद की पिछली फिल्म इसी साल वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ थी। फैंस ने कृति सेनन के साथ शाहिद की जोड़ी खूब पसंद की और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। शाहिद ने पिछले साल राज एंड डीके की ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘फर्जी’ से OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था।

प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई इस सीरीज ने धमाल मचा दिया था। इसमें शाहिद ने स्ट्रीट-स्मार्ट क्रिमिनल का रोल किया था। इसमें विजय सेतुपति, एक्ट्रेस राशि खन्ना और भुवन अरोड़ा के भी अहम रोल थे। भुवन ने ‘फिरोज’ को रोल प्ले किया था जिसमें वे शाहिद के दोस्त बने थे। भुवन ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि 'फर्जी 2' पर जोरों से काम चल रहा है। भुवन ने कहा कि यह सीरीज आ रही है, पक्का आ रही है। लेखकों का कमरा तैयार है।

हमने अभी तक इसकी ऑफशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि हम यह कर रहे हैं। इस समय हर कोई व्यस्त है। सब लोग अपना अपना काम कर रहे हैं। भुवन ने विजय को शानदार एक्टर और शाहिद को प्यारा एक्टर कहा। उन्होंने केके मेनन की भी तारीफ करते हुए कहा कि वे अपने काम में शानदार हैं।

bhuvan arora,actor bhuvan arora,farzi web series,farzi 2 web series,shahid kapoor,kill movie,kill ott,lakshya lalwani,raghav juyal,disney plus hotstar

लक्ष्य और राघव की फिल्म ‘किल’ हुई थी सफल, डिज्नी+ हॉटस्टार पर हो रही रिलीज

लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘किल’ 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट 10 से 20 करोड़ रुपए का था। हालांकि ‘किल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 47.12 करोड़ रुपए का ऑल टाइम कलेक्शन किया था। यह लक्ष्य की डेब्यू फिल्म थी, जबकि राघव की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया।

फिल्म को रिव्यू भी पॉजीटिव मिले थे, जबकि इस फिल्म से टकराने वाली कमल हासन की ‘इंडियन 2’ फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म को सिनेमाघरों पर मिस करने वाले दर्शकों के लिए OTT रिलीज डेट सामने आ गई है। खून-खराबा, जबरदस्त एक्शन और दमदार फाइट सीक्वेंस वाली भारत की सबसे घातक और सबसे हिंसक एक्शन थ्रिलर ‘किल’ 6 सितंबर से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है।

फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर इसकी जानकारी डिज्नी के सोशल मीडिया पेज पर जारी की गई है, जिसमें ‘किल’ का एक शानदार वीडियो साझा किया गया है। निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित ‘किल’ में तान्या मानिकतला, आशीष विद्यार्थी और हर्ष छाया का भी अहम किरदार था। करण जौहर ने इस फिल्म का निर्माण गुनीत मोंगा के साथ मिलकर किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका