न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तमन्ना के बाद यह एक्ट्रेस भी मां कामाख्या के मंदिर पहुंचीं, रजनीकांत ने इस एक्टर के साथ विवाद पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने अब तक के एक्टिंग करिअर में अलग-अलग प्रकार की चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को अंजाम दिया है। भूमि का एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 8:18:51

2 News : तमन्ना के बाद यह एक्ट्रेस भी मां कामाख्या के मंदिर पहुंचीं, रजनीकांत ने इस एक्टर के साथ विवाद पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने अब तक के एक्टिंग करिअर में अलग-अलग प्रकार की चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को अंजाम दिया है। भूमि का एक खास फैन फॉलोइंग ग्रुप बन गया है। भूमि को चाहने वाले उनकी एक-एक एक्टीविटी जानने को बेकरार रहते हैं। भूमि भी उन्हें निराश नहीं करतीं और समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपडेट देती रहती हैं। भूमि को लेकर ताजा खबर ये है कि वह हाल ही में अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर निकली हैं।

बहनों ने असम के गुवाहाटी में प्रतिष्ठित कामाख्या मंदिर का दौरा किया। उन्होंने यात्रा की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पीले रंग की पारंपरिक ड्रेस पहने दोनों बहनों ने मंदिर की शांत वास्तुकला के बैकग्राउंट के सामने तस्वीरें खिंचवाईं। उनकी मुस्कान उन्हें मिली आत्मिक शांति को बयां कर रही है। उन्होंने मंदिर परिसर में कई पिक्चर्स और सेल्फी क्लिक कीं। उनके माथे पर कुमकुम लगा हुआ है। गले में लंबी फूलों की माला है और हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही हैं। भूमि ने पोस्ट को "जय मां" कैप्शन दिया।

अभी 2-4 दिन पहले एक और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी अपने परिवार वालों के साथ कामाख्या मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। यह मंदिर भारत में सबसे महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। भूमि अब मोस्ट अवेटेड क्राइम थ्रिलर ‘भक्षक’ में नजर आएंगी। इसका प्रीमियर 9 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। साथ ही भूमि एक्टर अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत के साथ ‘मेरे हजबैंड की बीवी’ में भी बिजी हैं। भूमि एक्टर ईशान खट्टर के साथ एक वेब सीरीज ‘रॉयल्स’ में डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पिछले साल रजनीकांत की एक स्पीच के बाद भड़क गए थे थलापति विजय के फैंस

पिछले साल जुलाई में फिल्म ‘जेलर’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत ने एक स्पीच दी थी। रजनीकांत ने एक कौवे की कहानी सुनाई थी, जो अन्य पक्षियों को गिराने की कोशिश करता है, लेकिन कभी भी उनसे ऊपर उड़ने वाले बाजों की ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाता है। इसके बाद से रजनीकांत और एक और दक्षिण भारतीय अभिनेता थलापति विजय के फैंस आमने-सामने हो गए।

अब रजनीकांत ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सलाम’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी और निराशा व्यक्त करते हुए सफाई दी। रजनीकांत ने कहा कि कौवे और चील की कहानी की अलग-अलग तरह से व्याख्या की गई। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह कहकर अफवाह फैला दी कि यह विजय के खिलाफ है। यह बहुत निराशाजनक है। विजय मेरी आंखों के सामने बड़ा हुआ।

‘धर्मथिन थलाइवन’ की शूटिंग के दौरान विजय सिर्फ 13 साल का था और ऊपर से मुझे देखता था। शूटिंग के बाद एसए चन्द्रशेखर ने विजय को मुझसे मिलवाया और कहा कि उसे एक्टिंग में इंटरेस्ट है। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं विजय से कहूं कि वह पहले अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे। मैंने उसे अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी। बता दें कि रजनीकांत की उम्र 73 साल है, जबकि विजय 49 साल के हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम