न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘भक्षक’ का टीजर रिलीज, जानें-इन 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सच्ची घटनाओं से प्रेरित क्राइम ड्रामा मूवी ‘भक्षक’ का प्रीमियर 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स इंडिया पर होगा। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 1:20:07

2 News : भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘भक्षक’ का टीजर रिलीज, जानें-इन 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सच्ची घटनाओं से प्रेरित क्राइम ड्रामा मूवी ‘भक्षक’ का प्रीमियर 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स इंडिया पर होगा। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की है। इसे पुलकित ने डायरेक्ट और गौरी खान व गौरव वर्मा ने प्रोड्यूस किया है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर हैं। मेकर्स ने आज गुरुवार (18 जनवरी) को फिल्म का टीजर जारी कर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया।

‘भक्षक’ एक महिला की न्याय पाने की कहानी है। इसमें ‘वैशाली सिंह’ के रूप में भूमि पेडनेकर एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं, जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए एक जघन्य अपराध को सामने लाना चाहती है। हालांकि टीजर में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है। भूमि डीग्लैमराइज्ड अवतार में हैं। टीजर के अंत में भूमि एक लड़की से कहती दिखती हैं, “छोटी-छोटी बच्चियों के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं हम, समझ रही हो?”

वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है, “एक ऐसे पत्रकार की कहानी, जो सच्चाई को उजागर करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'भक्षक' नेटफ्लिक्स पर आ रही है।” ‘भक्षक’ कुछ सालों में रेड चिलीज बैनर की पहली डिजिटल रिलीज है। इसका आखिरी डिजिटल आउटपुट जसमीत के रीन की 2022 की डार्क कॉमेडी ‘डार्लिंग्स’ थी। भूमि के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में देखा गया था। भूमि के पास 'तख्त', 'सारे जहां से अच्छान' और 'मेरी पत्नी का रीमेक' जैसी फिल्में भी हैं।

bhumi pednekar,bhakshak movie,netflix india,actress bhumi pednekar,bhakshak teaser,guntur kaaram,hanuman,captain miller,merry christmas,salaar,box office collection

साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ बनी 100 करोड़ी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ और तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ छाई हुई है। दोनों ही फिल्में 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘गुंटूर कारम’ की अब तक की कमाई की बात करें तो 6 दिन में भारत में इसका कलेक्शन 100.95 करोड़ रुपए हो गया है। इसने पहले दिन 41.3 करोड़ से ओपनिंग की थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार छठे दिन बुधवार (17 जनवरी) को इसने 7 करोड़ का कलेक्शन किया।

अब नजर डालते हैं प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘हनुमान’ के कलेक्शन पर। यह फिल्म 80 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसने बुधवार को 11.50 करोड़ रुपए कमाए। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ फ्लॉप साबित हो रही है। इसने बुधवार को मात्र 1 करोड़ 18 लाख रुपए का कलेक्शन किया। अब इसका टोटल कलेक्शन 13 करोड़ 96 लाख रुपए हो चुका है।

धनुष स्टारर ‘कैप्टन मिलर’ की कमाई में भी लगातार गिरावट आ रही है। इसने बुधवार को 3 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। अब इसका टोटल कलेक्शन 38 करोड़ 43 लाख रुपए हो चुका है। बता दें कि ‘मैरी क्रिसमस’ और ‘कैप्टन मिलर’ भी 12 जनवरी को ही रिलीज हुई थी। 22 दिसंबर को रिलीज हुई प्रभास की ‘सालार’ ने बुधवार को 27वें दिन 20 लाख का कारोबार किया। उसकी भारत में कुल कमाई 404.87 करोड़ रुपए हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम