न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूमि पेडनेकर झेल चुकी हैं छेड़छाड़ का दर्द, 14 साल की उम्र में मेले में हुई थी घटना, लंबे समय तक लगा था सदमा

भूमि पेडनेकर मौजूदा दौर में बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। साल 2015 में 'दम लगा के हईशा' फिल्म से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Feb 2024 11:02:25

भूमि पेडनेकर झेल चुकी हैं छेड़छाड़ का दर्द, 14 साल की उम्र में मेले में हुई थी घटना, लंबे समय तक लगा था सदमा

भूमि पेडनेकर मौजूदा दौर में बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। साल 2015 में 'दम लगा के हईशा' फिल्म से डेब्यू करने वालीं 34 वर्षीय भूमि ने थोड़े समय में ही फिल्म इंडस्ट्री में अपना खास स्थान बना लिया। इस बीच, भूमि ने एक शॉकिंग खुलासा किया है। भूमि के साथ किशोरावस्था में मुंबई के बांद्रा में एक मेले के दौरान छेड़छाड़ हुई थी। इसके बाद वह काफी सदमे में थीं।

बता दें कि पूर्व में कुछ और एक्ट्रेस ने भी कुछ ऐसे ही बुरे अनुभव झेलने के बारे में बताया है। भूमि ने हॉटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे यह बहुत स्पष्ट रूप से याद है। बांद्रा में तब मेले लगते थे। मैं 14 साल की थी और अपने परिवार के साथ गई थी। मुझे पता था कि क्या हो रहा है...ऐसा नहीं है कि मैं अनजान थी। मैं चल रही थी और कोई मुझे पीछे से चुटकी काट रहा था।

मैंने पीछे मुड़कर देखा, लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि ये किसने किया क्योंकि वहां बहुत भीड़ थी। कोई मुझे बार-बार गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था और मैं घबरा रही थी। हालांकि मैं अपने परिवार के साथ थी, फिर भी वहां बहुत सारे लोग थे। मेरी बिल्डिंग के भी बच्चे थे लेकिन मैंने उस समय कुछ नहीं कहा क्योंकि जो कुछ हुआ था उससे मैं सदमे में थीं।

bhumi pednekar,actress bhumi pednekar,bhumi molestation,bhakshak,bhumi sexual harassment,thank you for coming movie

भूमि ने बताया एक और ऐसा ही किस्सा, अब ‘भक्षक’ फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

भूमि ने इसी तरह का एक और किस्सा बताते हुए कहा कि जब हम स्कूल में थे, जुहू में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर था। हम उस दौरान पैदल ही घर वापस जाते थे। वो रिक्शे वाला हमारे सामने गलत काम करता था। ये एक बीमारी है। आप उस स्तर तक गिर जाते हैं कि आपको लगता है कि यह सामान्य है। उस क्षण आप स्तब्ध रह जाते हैं और सदमे में होते हैं।

आप नहीं जानते कि क्या करें। आप बहुत अपमानित महसूस करते हैं। बता दें कि भूमि ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ और ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ जैसी सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह जल्द ही ‘भक्षक’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसमें भूमि खोजी पत्रकार के किरदार में नजर आएंगी, जो एक शेल्टर होम में बच्चियों के खिलाफ हो रही अनर्गल गतिविधियों को उजागर कर उन्हें इंसाफ दिलाने की कोशिश में रहेंगी।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही भूमि ने अपने साथ हुए यौनशोषण की घटना के बारे में बताया। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म 9 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म में संजय मिश्रा भी अहम रोल में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम