न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘भक्षक’ का ट्रेलर रिलीज, ‘मिर्ग’ के ट्रेलर में इस अवतार में दिखे दिवंगत सतीश कौशिक

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने हाल ही अपनी बहन के साथ असम में मां कामाख्या देवी के दर्शन किए थे। भूमि ने इसकी फोटो अपने सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jan 2024 2:07:37

2 News : भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘भक्षक’ का ट्रेलर रिलीज, ‘मिर्ग’ के ट्रेलर में इस अवतार में दिखे दिवंगत सतीश कौशिक

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने हाल ही अपनी बहन के साथ असम में मां कामाख्या देवी के दर्शन किए थे। भूमि ने इसकी फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। बहरहाल भूमि की अगली फिल्म ‘भक्षक’ का ट्रेलर आज बुधवार (31 जनवरी) को रिलीज कर दिया गया। इसमें भूमि एक खोजी पत्रकार की भूमिका निभाएंगी, जो एक आश्रय गृह (शेल्टर होम) में लड़कियों के यौन उत्पीड़न के मामले में शामिल लोगों को बेनकाब करने के लिए निकली हैं।

फिल्म के डायरेक्टर पुलकित हैं। ट्रेलर आदित्य श्रीवास्तव उर्फ बंसी साहू द्वारा संचालित एक बालिका आश्रय गृह के धुंधले पक्ष को दिखाता है। ट्रेलर की शुरुआत अनाथालय में बैठी लड़कियों से होती है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है लड़कियों के रहस्यमयी तरीके से गायब होने की जानकारी सामने आती है। जर्नलिस्ट वैशाली सिंह का किरदार निभा रहीं भूमि को पता लगता है कि वहां बच्चियों के साथ गलत हो रहा है। वह अपनी परवाह किए बगैर लापता बच्चियों का पता लगाने में जुट जाती हैं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है।

इस क्राइम ड्रामा फिल्म में संजय मिश्रा, साई ताम्हणकर और सूर्या शर्मा के भी अहम रोल हैं। फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले गौरी खान और गौरव वर्मा द्वारा समर्थित है। गौरी के पति सुपरस्टार शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “लचीलेपन की एक कहानी जिसे बताने की जरूरत है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म 'भक्षक' 9 फरवरी को केवल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।” साल 2018 में बिहार के मुजफ्फरनगर शेल्टर होम कांड की घटना काफी चर्चा में रही थी। फिल्म का ट्रेलर इसी इंसीडेंट की याद दिलाता है।

9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘मिर्ग’, कौशिक का पिछले साल हो गया था निधन

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की फिल्म 'मिर्ग' का मचअवेटेड ट्रेलर आज बुधवार (31 जनवरी) को रिलीज हो गया। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी चुनाव के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें चुनावी माहौल और जीत के लिए अपनाए जाने वाले हथकंडों के बारे में दिखाया गया है। ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि अभिनेता राज बब्बर एक पोलिटिशियन हैं। वे चुनाव जीतने के लिए साम दाम दंड भेद की पॉलिसी अपनाते हैं। सतीश कौशिक कभी हाथ में बंदूक पकड़े नजर आए तो कभी ताबड़तोड़ गोलीबारी करते दिखे। फिल्म में अनूप सोनी और श्वेताभ सिंह के भी महत्वपूर्ण रोल हैं।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा, “सतीश कौशिक, राज बब्बर, अनूप सोनी मिर्ग ट्रेलर रिलीज...एक रिवेंज ड्रामा 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” बता दें कि सतीश कौशिक ने पिछले साल 9 मार्च को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम