न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

55 की हुईं एक्ट्रेस भाग्यश्री, हिमालय ने लुटाया भरपूर प्यार, बर्थडे पार्टी में माधुरी सहित ये सितारे हुए शामिल

‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री शुक्रवार (23 फरवरी) को 55 साल की हो गईं। इस मौके को और खास बनाने के लिए भाग्यश्री ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Feb 2024 11:04:34

55 की हुईं एक्ट्रेस भाग्यश्री, हिमालय ने लुटाया भरपूर प्यार, बर्थडे पार्टी में माधुरी सहित ये सितारे हुए शामिल

‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री शुक्रवार (23 फरवरी) को 55 साल की हो गईं। इस मौके को और खास बनाने के लिए भाग्यश्री ने एक शानदार बर्थडे पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत कर चार चांद लगा दिए। भाग्यश्री ने पैपराजी के साथ भी जन्मदिन मनाया। उन्होंने रेस्तरां से बाहर पैपराजी के सामने केक कटिंग की। इस दौरान उनके पति हिमालय दासानी अपने लेडी लव के साथ रोमांटिक होते दिखे।

हिमालय ने पोज देते समय पहले भाग्यश्री को गले लगाया और फिर उनके गाल पर किस कर लिया। व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे भाग्यश्री और हिमालय की यह कैमेस्ट्री फैंस को लुभा रही है। भाग्यश्री ने हिमालय के साथ बर्थडे केक काटा। पार्टी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इस मौके पर 90 के दशक में बॉलीवुड में धूम मचाने वालीं ‘धक-धक गर्ल’ के नाम से मशहूर दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी मौजूद थीं।

वह लेदर स्कर्ट, टॉप और रेड जैकेट में अद्भुत लग रही थीं। पार्टी के बाद भाग्यश्री, माधुरी को बाहर तक छोड़ने आईं और दोनों ने ढेर सारे पोज भी दिए। दोनों के बीच खास बोंडिंग नजर आई। भाग्यश्री की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘किसी का भाई किसी की जान’ थी। इसमें उनका कैमियो रोल था।

bhagyashree,actress bhagyashree,bhagyshree 55 years,bhagyashree birthday,himalaya dassani,madhuri dixit,varun dhawan,anupam kher,maine pyar kiya,Salman Khan

अपनी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से रातों-रात स्टार बन गई थीं भाग्यश्री

उल्लेखनीय है भाग्यश्री का जन्म 23 फरवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। भाग्यश्री ने एक्टिंग करिअर की शुरुआत 1987 में अमोल पालेकर के टीवी सीरियल ‘कच्ची धूप’ से की थी। भाग्यश्री की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ साल 1989 में रिलीज हुई थी, जिसमें वह सलमान खान की हीरोईन बनी थीं। इस फिल्म से दोनों ही कलाकार रातों-रात बड़े स्टार बन गए थे।

हालांकि भाग्यश्री ने साल 1990 में हिमालय के साथ शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से काफी हद तक दूरी बना ली। उनके दो बच्चे हैं अभिमन्यु और अवंतिका। वे भी एक्टिंग में ही करिअर बनाने को प्रयासरत हैं। इन दोनों ने भी पार्टी में जमकर पोज दिए। इस मौके पर वरुण धवन, एक्टर मनीष पॉल व उनकी पत्नी, नीना गुप्ता, गौहर खान, बिंदू दारा सिंह, नुशरत भरूचा, अनुपम खेर, ईला अरुण, जिया शंकर, रोहित रॉय, रोनित रॉय, बोनी कपूर, संजय कपूर सहित कई और सितारे भी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम