न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाग्यश्री ने शेयर किया डांस वीडियो, ट्रोलर्स ने की खिंचाई, टोनी के साथ रिश्ते पर मनीषा ने दी यह रिएक्शन

एक्ट्रेस भाग्यश्री ने साल 1989 में सलमान खान के साथ सुपरहिट मूवी ‘मैंने प्यार किया’ में काम किया था। यह भाग्यश्री की पहली फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Sep 2023 11:32:50

भाग्यश्री ने शेयर किया डांस वीडियो, ट्रोलर्स ने की खिंचाई, टोनी के साथ रिश्ते पर मनीषा ने दी यह रिएक्शन

एक्ट्रेस भाग्यश्री ने साल 1989 में सलमान खान के साथ सुपरहिट मूवी ‘मैंने प्यार किया’ में काम किया था। यह भाग्यश्री की पहली फिल्म थी और रातों-रात उनका भाग्य बदल गया। लोग उनकी सादगी और खूबसूरती पर मर मिटे। वे भाग्यश्री को और भी कई फिल्मों में देखना चाहते थे। हालांकि भाग्यश्री ने कुछ ही समय बाद हिमालय दासानी के साथ शादी कर सबके दिल तोड़ दिए। भाग्यश्री फिर लीड एक्ट्रेस के रूप में 1-2 फिल्मों में अपने पति के साथ ही नजर आईं।

बाद में बीच-बीच में उन्होंने कुछ फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस काम किया है। 56 वर्षीय भाग्यश्री अभी उदयपुर में हिमालय के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अन्य साथी डांसर्स के साथ झूमती नजर आ रही हैं। वह डांस तो अच्छा कर रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स उनकी ड्रेस पर सवाल उठा उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने नाइट सूट पहना है। यूजर्स ने उन्हें सलाह दी कि डांस करते समय लहंगा चोली पहनना चाहिए था।

उनका मानना है कि भाग्यश्री को राजस्थान का मान-सम्मान रखना चाहिए था। इससे पहले भाग्यश्री जब उदयपुर पहुंची थीं तो कयास लगाए जा रहे थे कि वह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए वहां आई हैं। तब उन्होंने मीडिया को साफ किया है कि वह तो पति के साथ वेकेशन के लिए आई हैं। बता दें कि भाग्यश्री का बेटा अभिमन्यु दासानी भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुका है। उनके एक बेटी अवंतिका दासानी भी हैं।

bhagyashree,manisha rani,tony kakkar,Salman Khan,himalaya dasani,maine pyar kiya,bhagyashree udaipur

एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर चुके हैं मनीषा रानी और टोनी कक्कड़

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डांसर मनीषा रानी पिछले दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आई थीं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद से ही मनीषा की सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ अफेयर की खबरें चल रही हैं। मनीषा हाल ही में टोनी के साथ 'जमना पार' म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। अब मनीषा ने टोनी के साथ नाम जोड़े जाने पर रिएक्शन दी है।

मनीषा ने ईटाइम्स के साथ बात करते हुए कहा कि टोनी मेरे लिए चॉकलेट और फूल लेकर आए। मैं और मेरे पिता एक दिन पहले टोनीजी से मिले थे और मैं उनके लिए चॉकलेट लेकर आई थी। वो मेरे फेवरेट हैं और इसी कारण मेरा उनसे मिलना हुआ था।

जब मैं टोनीजी के लिए पहली बार चॉकलेट्स लेकर आई तो वो भी एक दोस्त के तौर पर मेरे लिए फूल और चॉकलेट्स लेकर आए थे। हालांकि जब हम जा रहे थे तो मीडिया ने स्पॉट किया। मुझे पता था कि यह अलग तरह से लिया जाएगा। इसलिए मैंने चॉकलेट्स जल्द ही अपने पर्स के अंदर रख ली लेकिन ये चीज सभी ने देख ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार