न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के बंधन में बंधा एक्टर-एक्ट्रेस का यह प्यारा जोड़ा, अमिताभ ने पोती आराध्या पर यूं लुटाया प्यार

इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। मनोरंजन जगत में भी खूब जोड़ियां बन रही हैं। अब बंगाली अभिनेता सौरव दास और उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 8:10:10

2 News : शादी के बंधन में बंधा एक्टर-एक्ट्रेस का यह प्यारा जोड़ा, अमिताभ ने पोती आराध्या पर यूं लुटाया प्यार

इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। मनोरंजन जगत में भी खूब जोड़ियां बन रही हैं। अब बंगाली अभिनेता सौरव दास और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अभिनेत्री दर्शना बानिक भी एक-दूसरे के हो गए हैं। वे शुक्रवार (15 दिसंबर) को विवाह बंधन में बंध गए। उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट में शादी की तस्वीरें साझा की हैं। कपल ने ट्रेडिशनल बंगाली वेडिंग में सात फेरे लिए।

पहली तस्वीर में उन्हें एक-दूसरे का हाथ पकड़कर उस पल का आनंद लेते देखा जा सकता है। अगली तस्वीर में वे कैमरे के सामने खुलकर पोज दे रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए सौरव ने एक दिल और अनंत की इमोजी शेयर की। दर्शना ने इस खास दिन एक खूबसूरत रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसके ऊपर गोल्डन रेशम के धागे का वर्क था। साड़ी एक मैचिंग ब्लाउज और एक शीयर रेड दुपट्टे के साथ स्टाइल की थी।

दर्शना ने गोल्डन लेयर्ड नेकलेस, झुमके, एक मांग टीका, एक नथ, एक कमरबंद और चूड़ियों के साथ लुक को निखारा। दूसरी ओर, सौरव ने व्हाइट कलर का कुर्ता चुना। कुर्ते में सफेद धागे की कढ़ाई थी। उन्होंने इसे धोती और रेड कलर के शॉल के साथ स्टाइल किय। सौरव ने गोल्डन चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट से लुक कंप्लीट किया। बता दें कि दोनों ने 'मोंटू पायलट', 'कटक्कुटी', 'ब्रेकअप स्टोरी', 'हुलोर', 'ब्लैक', 'रिश' और कई अन्य शोज में बेहतरीन अभिनय से फैंस का दिल जीता है।

आराध्या ने स्कूल के एनुअल फंक्शन में दी शानदार परफोरमेंस, अमिताभ हुए अभिभूत

मुंबई के मशहूर धीरुबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार (15 दिसंबर) को एनुअल फंक्शन था। इस स्कूल में कई सेलेब्स के बच्चे पढ़ते हैं और वे इस मौके पर परफॉर्म करते नजर आए। सदी के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या ने भी एक प्ले में परफोरमेंस दी।

आराध्या को मोटिवेट करने के लिए पूरा बच्चन परिवार वहां पहुंचा, जिसमें उनके दादा अमिताभ के साथ उनकी मां ऐश्वर्या रॉय, पिता अभिषेक बच्चन, कजिन ब्रदर अगस्त्य नंदा और उनकी नानी भी शामिल थीं। अमिताभ, आराध्या को लेकर काफी खुश दिखे और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं जाहिर कीं। अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, “मैं जल्द ही आपके साथ आऊंगा। आराध्या के स्कूल कॉन्सर्ट में बिजी था और वहां परफोरमेंस...कितनी शानदार और हम सबके लिए प्राउड मोमेंट।

स्टेज पर कितनी नेचुरल थी छोटी। खैर इतनी भी छोटी नहीं।” बिग बी ने अपने ट्विटर (X) अकाउंट पर भी आराध्या को लेकर लिखा, “खुशी और गर्व।” बता दें कि इस फंक्शन में फिल्ममेकर करण जौहर अपने दोनों बच्चे यश और रूही, एक्ट्रेस करीना कपूर बेटे तैमूर, एक्टर शाहिद कपूर और मीरा अपने दोनों बच्चों तथा शाहरुख खान पत्नी गौरी, बेटी सुहाना, बेटे अबराम और सास के साथ पहुंचे। अबराम ने भी शानदार परफोरमेंस दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम