न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB19 Nomination: इस हफ्ते खतरे में ये 6 खिलाड़ी, देखिए किसका सफर हो सकता है खत्म

बिग बॉस 19 में इस हफ्ते नॉमिनेशन में आए 6 कंटेस्टेंट्स – मृदुल, आवेज, अशनूर, नीलम, गौरव और प्रणित। नेहल की सीक्रेट वापसी के बीच अब देखना होगा किसका सफर यहीं थम जाएगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 8:32:29

BB19 Nomination: इस हफ्ते खतरे में ये 6 खिलाड़ी, देखिए किसका सफर हो सकता है खत्म

रियलिटी शो बिग बॉस 19 का पिछला हफ्ता पूरी तरह ड्रामा और मस्ती से भरा रहा। घर में एक ओर गौरव खन्ना के टास्क में भाग न लेने को लेकर जमकर बवाल मचा, तो दूसरी ओर तान्या और अमाल की लव स्टोरी का सच सभी के सामने आ गया। कैप्टेंसी टास्क ने अशनूर कौर की चालाकियों को उजागर किया, जबकि शहबाज ने अपने मजेदार अंदाज़ से न सिर्फ घरवालों बल्कि सलमान खान तक का दिल जीत लिया। अब शो में वह पल लौट आया है जिसका सभी को इंतजार होता है – नॉमिनेशन और एविक्शन का खतरा।

कौन-कौन आए नॉमिनेशन की लिस्ट में?

बिग बॉस से जुड़ी अपटेड्स देने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस 24x7 ने खुलासा किया है कि इस हफ्ते नॉमिनेशन में छह नाम शामिल हुए हैं – मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, अशनूर कौर, नीलम गिरी, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे।

प्रणित मोरे के लिए यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब उन्हें बेघर होने का डर सताएगा।

मृदुल और गौरव को घरवालों ने उनके आलसी रवैये और कमजोर परफॉर्मेंस के कारण नॉमिनेट किया।

अशनूर कौर का स्ट्रैटेजिक गेमप्ले भी घरवालों को भाया नहीं और इस वजह से उन्हें भी इस लिस्ट में जगह मिल गई।

नीलम और प्रणित पर उठे सवाल

नीलम गिरी और प्रणित मोरे को भी विभिन्न कारणों से नॉमिनेट किया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वोटिंग के आधार पर इस हफ्ते किसकी विदाई होती है। याद दिला दें, पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने अशनूर, गौरव और अभिषेक को जमकर फटकार लगाई थी, वहीं अमाल और शहबाज की खूब तारीफ की थी। सलमान ने साफ कहा कि दोनों शो को एंटरटेनिंग बना रहे हैं और दर्शकों को मजा आ रहा है।

नेहल की सीक्रेट वापसी

पिछले हफ्ते नॉमिनेशन के चलते नेहल को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। हालांकि, शो ने ट्विस्ट डालते हुए उन्हें सीधे सीक्रेट रूम में भेज दिया। वहां बैठकर वह पूरे घर की गतिविधियों और बातचीत पर नज़र रख रही हैं। अब बिग बॉस ने उनके एक्टिव गेम को देखते हुए उन्हें दूसरा मौका देने का फैसला किया है। मतलब आने वाले एपिसोड में नेहल की धमाकेदार वापसी तय है।

एक तरफ जहां नेहल घर में एंट्री करेंगी, वहीं दूसरी तरफ नॉमिनेटेड खिलाड़ियों के बीच वोटिंग का घमासान देखने को मिलेगा। अब देखना ये है कि इस हफ्ते किसका बिग बॉस 19 का सफर खत्म होगा और कौन सुरक्षित रहकर गेम को आगे बढ़ाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब