न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB OTT 3 : सिंगर अरमान मलिक ने इसलिए जताई नाराजगी, विशाल के थप्पड़ पड़ने पर ऐसा बोले ये पूर्व कंटेस्टेंट्स

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ 21 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर शुरू हुआ था। तब से ही घर के अंदर कई तरह के ड्रामे देखने को मिल

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Jul 2024 8:00:29

BB OTT 3 : सिंगर अरमान मलिक ने इसलिए जताई नाराजगी, विशाल के थप्पड़ पड़ने पर ऐसा बोले ये पूर्व कंटेस्टेंट्स

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ 21 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर शुरू हुआ था। तब से ही घर के अंदर कई तरह के ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। वैसे भी बिग बॉस का कॉन्सेप्ट ऐसा ही होता है। अब यूट्यूबर अरमान मलिक ने जिस तरह विशाल पांडे को थप्पड़ जड़ दिया, उसके बाद हंगामा खड़ा हो गया है। अरमान को सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया जा रहा है। इस बीच इस घटना ने सिंगर अरमान मलिक को भी काफी परेशान कर दिया है। मशहूर संगीतकार अन्नू मलिक के भतीजे अरमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर इस पूरे मामले पर एतराज जताया है।

उल्लेखनीय है कि अरमान मलिक के दो शादियां करने को लेकर भी यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। ऐसे में अरमान मलिक के नाम पर लोगों को कन्फ्यूजन हो रहा है। लोग सिंगर अरमान मलिक को यू्ट्यूबर अरमान समझकर भला-बुरा कह रहे हैं। सिंगर ने लिखा, “मैं पिछले कुछ समय से एक मुद्दे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब यह हाथ से निकलता दिख रहा है और मुझे इसका समाधान करना है। एक यूट्यूबर है जिसका पहले नाम संदीप था, लेकिन उसने बाद में अपना नाम बदलकर अरमान मलिक रख लिया।

इस समय वह रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में कंटेस्टेंट है। जिसकी वजह से लोग काफी कंफ्यूज हो रहे हैं। कई लोग गलती से यूट्यूबर की जगह मुझे टैग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि एक ही इंसान है। मेरा यूट्यूबर अरमान मलिक से कोई संबंध नहीं है। इसकी वजह से मेरी इमेज को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

यह कई लोगों को गुमराह कर रहा है, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। मैं किसी को अपना नाम बदलने और मेरे जैसा नाम अपनाने से नहीं रोक सकता। इसकी वजह से मेरी रेपुटेशन को नुकसान पहुंच रही है। लेकिन मैं लोगों से ये गुजारिश करता हूं कि कृपया उनसे (यूट्यूबर अरमान मलिक) से संबंधित किसी भी पोस्ट में मुझे टैग ना करें। धन्यवाद।” अरमान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

armaan malik,singer armaan malik,yputuber armaan malik,bigg boss ott 3,bb ott 3,vishal pandey,gauhar khan,kushal tandon

गौहर खान सहित बिग बॉस के इन पूर्व कंटेस्टेंट्स ने अरमान पर निकाला गुस्सा

अरमान मलिक द्वारा विशाल पांडे के थप्पड़ मारने के बाद से इस पर आम और खास सब लोग आलोचना कर रहे हैं। दरअसल विशाल ने अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक की तारीफ करते हुए कहा था कि भाभी सुंदर हैं। अब बिग बॉस के कई एक्स कंटेस्टेंट ने भी अपनी राय व्यक्त की है। एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, "तो क्या शादीशुदा लोगों को सुंदर बोलना भी गुनाह है!!!!???? कुछ भी।"

एक्टर कुशाल टंडन ने लिखा, “एक समय था बिग बॉस इतना अच्छा हुआ करता था, अब एक बार फिर से घटिया प्रतियोगी, घटिया कंटेंट... और अब बिग बॉस के घटिया नियम आ गए हैं, चाटा मारो कंटेंट के नाम पर।” रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला ने लिखा, “अभी थप्पड़ क्लिप देखी.. बिग बॉस हर सीजन में जितना ज्ञान और नैतिक शिक्षा देते हैं (जो अब एक मजाक की तरह लगता है) उसके कारण अरमान को उसी समय बाहर कर दिया जाना चाहिए था जब उसने दूसरे प्रतियोगी को थप्पड़ मारा था।”

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता रहे एल्विश यादव ने कहा कि बिग बॉस को अरमान मलिक को घर से निकाल देना चाहिए क्योंकि हिंसा घर का 'नियम तोड़ना' है। हिंसा बिल्कुल भी ठीक नहीं है। एजाज खान ने लिखा, "अब क्या?? जब मैंने अली मिर्जा के साथ ऐसा किया तो तुम मुझे इसकी सजा दोगे।” राजीव अढातिया ने लिखा, “कल वीकेंड का वार देखने के बाद विशाल बिल्कुल भी गलत नहीं था। शादीशुदा व्यक्ति की तारीफ करना कोई अपराध नहीं है। उसने कुछ भी गलत नहीं कहा।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क