न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB OTT 3 : सना ने रणवीर पर किया पलटवार, एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड श्रीकांत ने शादी के सवाल पर दिया यह जवाब

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर करीब डेढ़ महीने तक चले रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का समापन हो गया है। एक्ट्रेस सना मकबूल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Aug 2024 12:12:09

BB OTT 3 : सना ने रणवीर पर किया पलटवार, एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड श्रीकांत ने शादी के सवाल पर दिया यह जवाब

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर करीब डेढ़ महीने तक चले रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का समापन हो गया है। एक्ट्रेस सना मकबूल इसकी विजेता रहीं। शो के दौरान उनका सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। सना ने भले ही ट्रॉफी जीत ली है, लेकिन उनकी इस जीत से BB OTT 3 में उनके को-कंटेस्टेंट रहे एक्टर रणवीर शौरी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। सैकंड रनरअप रणवीर ने सना को 'नॉन डिजर्विंग' विनर बताया। इस पर सना ने भी पलटवार किया है।

रणवीर ने फिनाले खत्म होने के बाद मीडिया के सामने बात करते हुए कहा कि मेरे हिसाब से शो जीतने के लिए सना से कहीं ज्यादा डिजर्विंग लोग थे। सना ने फिल्मीबीट के साथ बातचीत में रणवीर के बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा कि मुझे लगता है हर हारा हुआ प्लेयर विजेता के लिए यही बोलता है कि वो डिजर्विंग नहीं है। उनकी नजर में मैं योग्य नहीं हूं तो उनके लिए सही है। मेरे पास तो मेरी ट्रॉफी है। ECG में एक स्ट्रेट लाइन आती है, जिसका मतलब होता है डेड। मैं जब शो से निकली थी तो मैंने रणवीर से एक बात कही थी 'पीस आउट।'

जो हो गया उसे जाने दो। इसको यहीं खत्म करते हैं। मेरे लिए शो से पहले भी मैं रणवीर शौरी को नहीं जानती थी और ना ही शो खत्म होने के बाद जानना चाहती हूं। रणवीर जैसे मर्द महिलाओं को आगे बढ़ता नहीं देख सकते। बता दें कि घर के अंदर दोनों एक-दूसरे को कई नाम से बुलाते थे। रणवीर ने सना को 'छिपकली' और कई नाम दिए जबकि सना ने खुलेआम कहा कि वह तो नागिन हैं। एक टास्क के दौरान रणवीर ने सना को 'गटरछाप' तक कहकर बुलाया। इसके जवाब में सना ने उन्हें 'गंदी नाली के कीड़े' कह दिया।

जीत के अवसर पर सना मकबूल के पास मौजूद थे श्रीकांत बुरेड्डी

सना मकबूल की जीत पर उनकी मां और बहन की खुशी साफ देखने को मिली। विजेता की घोषणा होने पर वे सना को बधाई देने के लिए मंच तक पहुंचीं। इसके अलावा वहां एक और व्यक्ति मौजूद था, जिसकी सना की जीत पर बांछें खिली हुई थीं। यह शख्स था सना का बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी। श्रीकांत ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल मैसेज शेयर करते हुए सना और ट्रॉफी के साथ पोज दिया। श्रीकांत ने सना के जीतने पर खुशी जाहिर की है।

साथ ही उनके साथ अपने फ्यूचर प्लान पर भी बड़ा खुलासा किया। श्रीकांत से मीडिया की ओर से सना से शादी का सवाल पूछा गया। इस दौरान उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल थी। उन्होंने बातों ही बातों में संकेत दिया कि वे सना के साथ ही शादी करेंगे। श्रीकांत ने कहा कि अभी कुछ नहीं होने वाला है, लेकिन शादी पक्की बात है कि होगी। जब ऐसा होगा, तो सबको बुलाया जाएगा। सना ने शो में अपनी पर्सनल लाइफ की डिटेल्स नहीं दी थी।

उल्लेखनीय है कि श्रीकांत ‘बडीलोन’ के संस्थापक हैं। ‘बडीलोन’ पर्सनल लोन देने वाली कंपनी है। इसके अलावा श्रीकांत कई अन्य कंपनियों के मालिक भी हैं। जीत के बाद सना और श्रीकांत का एक वीडियो भी सामने आया है। फूलों से भरी गाड़ी में वो दोनों साथ थे और श्रीकांत ने कहा कि ये सब सना के लिए ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री