न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 में नजर आ सकती हैं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड, पायल ने मलिक फैमिली के शो में हिस्से लेने पर कहा...

सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एस 'बिग बॉस' का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Aug 2024 11:46:52

BB 18 में नजर आ सकती हैं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड, पायल ने मलिक फैमिली के शो में हिस्से लेने पर कहा...

सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एस 'बिग बॉस' का 18वां सीजन जल्द ही शुरू होगा। इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। अब एक और नाम सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सोमी अली भी आ सकती हैं। शो के लिए मेकर्स ने सोमी को अप्रोच किया है। एक वायरल पोस्ट में यह दावा किया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो सोमी को सलमान सालों पहले डेट कर चुके हैं। दोनों ने 'बुलंद' फिल्म में साथ काम किया था। हालांकि साल 1999 में उनके ब्रेकअप की खबरें आई थीं। बाद में सोमी ने सलमान पर धोखा देने का आरोप लगाया था। साल 2021 में सोमी ने सलमान से ब्रेकअप पर बात की थी। सोमी ने कहा था कि मैंने 20 साल पहले भी यही कहा था और उससे भिड़ने का कोई मतलब नहीं था क्योंकि बेवफाई हो या न हो, रिश्ता पहले ही खत्म हो चुका था। मेरे लिए वहां रहना या उससे भिड़ने का कोई मतलब नहीं था। मैं उसके पीछे भागती थी और अब उससे भागती हूं।

सोमी ने क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा था, “मेरी भी मीटू स्टोरी है। वो इस वक्त एक बड़ा स्टार है।” सोमी ने कई दफा सलमान के खिलाफ बातें की हैं और उन पर काफी तंज भी कसा है। सोमी ने सलमान पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना था कि सुपरस्टार ने उन्हें चीट तक किया है। इसके अलावा सोमी ने सलमान को अब्यूजर का टैग तक दिया था। ऐसे में सोमी के BB 18 में हिस्सा लेने की खबर फैंस को हजम नहीं हो रही है।

bb 18,bigg boss 18,Salman Khan,superstar salman khan,somy ali,actress somy ali,salman somy,payal malik,kritika malik,armaan malik

कोई भी सदस्य इस विवादास्पद शो में भाग नहीं लेगा : पायल मलिक

यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी दो पत्नियों पायल और कृतिका के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में हिस्सा लिया था। शो में भाग लेने के बाद उन्हें और उनके परिवार को ट्रॉलिंग का सामना करना पड़ा। अब पायल ने यह साफ किया है कि उनका परिवार ‘बिग बॉस’ के भविष्य के किसी भी सीजन में हिस्सा नहीं लेगा। पायल ने व्लॉग में इसका कारण बताया।

पायल ने कहा कि ‘बिग बॉस’ में लोगों को उनकी व्यक्तिगत जिंदगी के लिए आंका जाता है, ना कि उनके खेल के लिए। हमारे परिवार को केवल इसलिए आलोचना का सामना करना पड़ा क्योंकि अरमान ने दो शादियां की हैं। शो में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद लोगों ने हमारी निजी जिंदगी पर फोकस किया, जिससे हमें काफी तकलीफ हुई। हालांकि ‘बिग बॉस’ का अनुभव हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था।

हम किसी अन्य रियलिटी शो में जरूर भाग लेना चाहेंगे, बशर्ते वह ‘बिग बॉस’ न हो। यह फैसला परिवार ने मिलकर किया है और अब कोई भी सदस्य इस विवादास्पद शो में भाग नहीं लेगा। बता दें कि अरमान ने 21 जून को पायल और कृतिका के साथ 'BB OTT 3' के घर में प्रवेश किया था। पायल सबसे पहले एलिमिनेट हुई थीं, जबकि अरमान फिनाले वीक के दौरान शो से बाहर हो गए। कृतिका टॉप 5 फाइनलिस्ट में थीं और अंतिम दिन तक घर में रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री