न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 17 के विजेता मुनव्वर की तबीयत बिगड़ी, दी हेल्थ अपडेट, इस एक्ट्रेस ने दिखाई स्विस वेकेशन की झलक

‘बिग बॉस 17' के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जब से खिताब जीता है तब से लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि वे ज्यादातर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Apr 2024 8:31:17

2 News : BB 17 के विजेता मुनव्वर की तबीयत बिगड़ी, दी हेल्थ अपडेट, इस एक्ट्रेस ने दिखाई स्विस वेकेशन की झलक

‘बिग बॉस 17' के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जब से खिताब जीता है तब से लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि वे ज्यादातर समय विवादों में रहे, लेकिन फिलहाल उनकी तबीयत ठीक नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हालत ये हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर भी वायरल हो गई, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप चढ़ी हुई दिख रही है। इसके तुरंत बाद हंगामा मच गया।

यह फोटो देखने के बाद मुनव्वर के फैंस चिंता में पड़ गए और उनकी सलामती की प्रार्थना करने लगे। अपने चाहने वालों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए अब खुद मुनव्वर ने हेल्थ अपडेट शेयर किया है। मुनव्वर ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह नीली टी-शर्ट पहने अपने चिर-परिचित अंदाज में मुस्कुराते दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में बताया, “शुक्रिया इतने प्यारे मैसेज के लिए। रिकवरी हो रही है दुआ करते रहो।” मुनव्वर की यह पोस्ट देखने के बाद ये साफ हो गया है कि उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसमें अब सुधार है।

हालांकि मुनव्वर ने यह खुलासा नहीं किया कि उन्हें क्या समस्या हुई है। उल्लेखनीय है कि एक यूजर ने ट्विटर पर मुनव्वर की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में हाथ नजर आ रहा है और ड्रिप लगी है। कैप्शन में लिखा था, “प्रार्थना करती हूं कि जल्दी से आप ठीक हो जाओ। जल्दी से आप पहले की तरह स्वस्थ और मस्त हो जाओ। ध्यान रखिए, मुनव्वर फारूकी। जल्द ठीक हो जाइए मुनव्वर।” बता दें कि BB 17 की ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर की फैन फॉलोइंग में भी तगड़ा इजाफा हुआ है। इससे पहले वे 'लॉक अप' शो के विनर बने थे। पिछले दिनों उनका 'हल्की हल्की सी बरसात' टाइटल से म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें उनके अपोजिट हिना खान थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए स्विट्जरलैंड की फोटो और वीडियो

बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी धमक दिखाने वालीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं। वह कभी पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ वेकेशन का मजा लेती दिखती हैं, तो कभी कुछ और गतिविधियों की अपेडट शेयर करती हैं।

इन्हें देख फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। अब प्रिंयका ने इंस्टाग्राम पर अपने स्विस वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने बिजी शेड्यूल के बीच एंजॉय करती हुई दिख रही हैं। प्रियंका ने तस्वीरों और वीडियो की एक सीरीज शेयर की है। पहली फोटो में प्रियंका बेहतरीन मेकअप और बालों के साथ सेल्फी पोज दे रही हैं। दूसरी में बर्फ से ढके पहाड़ों के शानदार बैकग्राउंड के बीच दीवार के सहारे झुककर पोज दे रही हैं। तीसरी पोस्ट में रात में जादुई बर्फबारी की झलक मिलती है।

प्रियंका ने कैप्शन लिखा, “ओह, पलक झपकने के लिए भी क्रैन्स मोंटाना में रहना..क्या मैं रुक सकती हूं...” कुछ दिनों पहले प्रियंका ने बताया था कि फ्रांस में उनका अनुभव कैसा रहा। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों की सीरीज में ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के सेट की एक झलक और साथ ही ‘द ब्लफ’ की स्क्रिप्ट पढ़ती हुई फोटो भी शामिल थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिलहाल ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग कर रही हैं। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष