न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-17 : सुशांत की बहन ने की अंकिता की तारीफ, सनी ने भी किया एक्ट्रेस का समर्थन लेकिन इन्होंने साधा निशाना

इस बार ‘बिग बॉस 17’ के शो में सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन को लेकर हो रही है। वे फैंस के लिए

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Jan 2024 12:30:59

BB-17 : सुशांत की बहन ने की अंकिता की तारीफ, सनी ने भी किया एक्ट्रेस का समर्थन लेकिन इन्होंने साधा निशाना

इस बार ‘बिग बॉस 17’ के शो में सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन को लेकर हो रही है। वे फैंस के लिए जबरदस्त एंटरटेनर बने हुए हैं। अंकिता-विक्की के बीच आए दिन झगड़े देखने को मिलते हैं। अंकिता अपने बॉयफ्रेंड दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को जब-तब याद करती रहती हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि अंकिता आज तक सुशांत को नहीं भूली और उन्हें दिलो जान से चाहती हैं, जबकि कुछ लोग सोचते हैं कि वह फैंस की सहानुभूति बटोर शो में आगे बढ़ने के लिए ऐसा ड्रामा कर रही हैं। हाल ही उनकी सास और मां दोनों शो में आई थीं और सुशांत को लेकर अंकिता को समझाया था। अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अंकिता की तारीफ की है और उन्हें सपोर्ट किया है।

श्वेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता की मां वंदना लोखंडे के हालिया इंटरव्यू की एक क्लिप पोस्ट की। इसमें वंदना ने सुशांत के परिवार के साथ अंकिता के मौजूदा रिश्ते के बारे में बात की। वंदना ने कहा कि वो आज भी एक्टर की बहनों और पिता से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल लेती हैं। श्वेता ने लिखा, “हम तुमसे प्यार करते हैं अंकी! तुम सबसे अच्छी और शुद्ध हो।”

गौरतलब है कि अंकिता और सुशांत ने जीटीवी पर टेलीकास्ट होने वाले सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में कई साल तक साथ काम किया था। इसी दौरान वे एक-दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि बाद में उनके रास्ते जुदा हो गए। जून 2020 में सुशांत मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। दूसरी ओर, अंकिता ने दिसंबर 2021 में बिजनेसमैन विक्की से शादी कर ली थी।

bb-17,bigg boss 17,sushant singh rajppot,shweta singh kirti,sunny leone,ankita lokhande,vicjy jain,kamya punjabi,munawar faruqui

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने अंकिता लोखंडे को दी यह नसीहत

‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले करीब है। घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट टॉप 3 में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके सपोर्ट में सेलिब्रिटीज उतर रहे हैं और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए पोस्ट भी कर रहे हैं। पूर्व में शो का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस सनी लियोन की फेवरेट अंकिता लोखंडे हैं। उन्होंने अंकिता को सपोर्ट करते हुए पोस्ट शेयर की। सनी ने लिखा, “बिग बॉस 17 फाइनल्स के लिए ऑल द बेस्ट अंकिता लोखंडे, मैं तुम्हारे साथ खड़ी हूं लड़की।” साथ में किस वाली इमोजी भी पोस्ट की।

हालांकि बिग बॉस में दावेदारी पेश कर चुकीं एक और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अंकिता पर निशाना साधा है। काम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बार-बार एक ही बात नेशनल टीवी पर करोगे, तो उस बात का बाहर मुद्दा बनेगा ही...घर की बात घर जाकर करो क्या अच्छा लगा क्या बुरा लगा क्लेरिफिकेशन, एक्सप्लैनेशंस, इनसिक्योरिटीज के अपने रिश्तों का अब तमाशा ना बनाओ, बिग बॉस 17 के बाहर की भी दुनिया है।”

इस बीच एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर भी कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के सपोर्ट में आ गई हैं। एमसी स्टेन, प्रिंस नरूला, अली गोनी, राजीव अदतिया, युविका चौधरी ने भी मुनव्वर का समर्थकन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम