न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नाजिला ने वीडियो जारी कर दिया आयशा-मुनव्वर को कड़ा जवाब, अमिताभ ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन

सुपरस्टार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में इस दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट टॉप-5...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Jan 2024 2:23:55

2 News : नाजिला ने वीडियो जारी कर दिया आयशा-मुनव्वर को कड़ा जवाब, अमिताभ ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन

सुपरस्टार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में इस दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट टॉप-5 में बने रहने के लिए पूरी कोशिश में लगे हैं। वे साम दाम दंड भेद का प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच शो में आयशा खान ने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर उससे और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी के साथ दो बार संबंध बनाने का आरोप लगाया। आयशा ने कहा कि इसमें सिर्फ वह और नाजिला ही नहीं बल्कि कई अन्य महिलाएं भी शामिल थीं।

आयशा ने कई ऐसी बातें भी बताई जो उन्हें नाजिला ने बताई थी। इसके बाद मुनव्वर ने अपना बचाव करते हुए नाजिला पर आरोप लगाए। अब नाजिला ने इस सब पर रिएक्ट किया है। नाजिला ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो जारी कर सच का खुलासा किया है। नाजिला ने वीडियो में कहा,“पहली बात जो कुछ भी घर में चल रहा है, उससे मैं सहमत नहीं हूं। मुझे भी शो ऑफर हुआ था, लेकिन मैंने मना कर दिया था क्योंकि मैं अपनी और किसी की निजी जिंदगी ऐसे मनोरंजन, टीआरपी के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकती हूं।

यह गलत है कि मेरा नाम वहां लिया जा रहा है। मेरे पास मुनव्वर के बारे में बोलने के लिए बहुत कुछ है लेकिन यह अनुचित है कि मेरा नाम घसीटा जा रहा है और मैं अपना बचाव करने के लिए वहां मौजूद नहीं हूं। मेरे पास मुनव्वर के खिलाफ बोलने के लिए बहुत सी बातें हैं लेकिन मैं उनकी अनुपस्थिति में ऐसा नहीं करूंगी। मैं अगर खुद को डिफेंड करने पर आई तो 10 चीजें और बाहर आएंगी, जिन्हें वो डिफेंड भी नहीं कर पाएंगे। मुझे अपने फायदे के लिए किसी का नुकसान नही करना है। यह दुखद है कि मुझे दोनों तरफ से धोखा मिला है।

bb 17,bigg boss 17,nazila sitaishi,munawar faruqui,ayesha,amitabh bachchan,ayodhya,ram mandir

अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर के पास खरीदा प्राइम प्लॉट

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना नया घर अयोध्या में राम मंदिर के पास बनाने का फैसला किया है। उन्होंने राम मंदिर के बिल्कुल करीब नई जमीन खरीदी है। सरयू नदी के किनारे बसे 7-स्टार एन्क्लेव में एक प्राइम प्लॉट खरीदा है। अयोध्या में इस डेवलपमेंट का काम मंबई बेस्ड रियल एस्टेट कंपनी, द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने किया है। सूत्रों से पता चला है कि जिस प्लॉट को सुपरस्टार ने खरीदा है वो लगभग 10 हजार स्क्वायर फीट का है।

बताया जा रहा है कि अमिताभ का ये नया प्लॉट राम मंदिर से कुल 15 मिनट की दूरी पर है। इतना ही नहीं अयोध्या एयरपोर्ट भी उनके प्लॉट के करीब है। वहां से एयरपोर्ट पहुंचने में उन्हें सिर्फ 30 मिनट लगेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बिग बी’ ने इस प्रॉपर्टी के लिए करीब 14.5 करोड़ रुपए की रकम चुकाई है। अमिताभ का जन्म प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था। प्रयागराज से अयोध्या का रास्ता 4 घंटे का है।

गौरतलब है कि अयोध्या में बीते कुछ वर्षों में जमीन के कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। अप्रैल 2023 से नवम्बर 2023 के बीच अयोध्या में 30000 से अधिक जमीन की रजिस्ट्रियां हुई हैं। इनमें से 80% जमीन की खरीद से जुड़ी हुई हैं। 5 अगस्त 2019 को सुप्रीम कोर्ट के मंदिर निर्माण को लेकर फैसला आने के बाद यहां जमीन की कीमतों में भारी वृद्धि देखी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम