न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बादशाह ने छुए खुद से छोटे अरिजीत के पैर, वीडियो वायरल, अरहान के शो में अरबाज ने दिया ऐसा जवाब

सिंगर अरिजीत सिंह और रैपर व सिंगर बादशाह ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम कमा लिया है। दोनों ही लंबे समय से फैंस के दिलों-दिमाग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Apr 2024 11:58:32

2 News : बादशाह ने छुए खुद से छोटे अरिजीत के पैर, वीडियो वायरल, अरहान के शो में अरबाज ने दिया ऐसा जवाब

सिंगर अरिजीत सिंह और रैपर व सिंगर बादशाह ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम कमा लिया है। दोनों ही लंबे समय से फैंस के दिलों-दिमाग पर छाए हुए हैं। उनके गायन की विशिष्ट शैली उन्हें सबसे अलग बनाती है। इस बीच एक कार्यक्रम के दौरान दोनों एक साथ स्टेज पर दिखे। तब बादशाह ने उनसे 2 साल छोटे अरिजीत के पैर छू लिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं।

दरअसल यह वीडियो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक संगीत समारोह का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अरिजीत 'सोलमेट' गाने पर परफोरमेंस दे रहे थे, तभी बादशाह ने झुककर उनके सम्मान में पैर छू लिए। अरिजीत ने दर्शकों के सामने जैसे ही बादशाह का नाम लेकर उनका इंट्रोडक्शन कराया, भीड़ उत्साह में जोर-जोर से हूटिंग करने लगी। भीड़ के शोर करते ही बादशाह ने परफोरमेंस से पहले अरिजीत के प्रति सम्मान दिखाते हुए उनके पैर छू लिए।

हाल ही में अरिजीत और बादशाह ने 'एक था राजा' एल्बम के लिए एक साथ 'सोलमेट' गीत को गाया। दोनों ने ही हिंदी फिल्मों में कई हिट गानों को अपनी आवाज से सजाया है। अरिजीत हर बार अपनी आवाज और सुरों से फैंस का दिल जीत लेते हैं। दूसरी ओर, बादशाह के गानों के बिना पार्टी अधूरी लगती है। दोनों ही अलग तरह के सिंगर हैं, पर फैंस उनकी आवाज को बहुत पसंद करते हैं। देश ही नहीं विदेश में भी उनके ढेर सारे फैंस हैं।

अरहान खान के पॉडकास्ट ‘दम बिरयानी’ में पहुंचे अरबाज और सोहेल खान

एक्टर अरबाज खान और उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने हाल ही में ‘दम बिरयानी’ पॉडकास्ट शुरू किया। शो में अरहान कई अलग-अलग टॉपिक्स पर डिस्कशन करते हैं। अब इसके अगले एपिसोड का टीजर रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। इसमें अरबाज और उनके छोटे भाई सोहेल खान आएंगे। टीजर की शुरुआत में अरहान अपने चाचा सोहेल से पूछते हैं कि आपके कमरे को बरमुडा ट्रायएंगल क्यों कहा जाता है।

सोहेल फिर एक फनी इंसिडेंट बताते हैं कि एक बार वे एक्स गर्लफ्रेंड के वॉर्डरोब में जाकर छिप गए थे। गर्लफ्रेंड की मां भी वहीं छिप गई। इसके बाद अरहान के एक दोस्त रिलेशनशिप को लेकर बात करते हैं और अरबाज व सोहेल से सलाह मांगते हैं। इस पर अरबाज कहते हैं तुम्हें सेक्स चुनना चाहिए। इस पर अरहान हंसते हैं और उनके दोस्त अरबाज को थैंक्यू बोलते हैं।

अरबाज इस दौरान अरहान से कहते हैं कि तुम्हारे दोस्त मुझे कहते है कि अंकल मैं आपकी इस शादी में नहीं आ पाऊंगा तो मैंने कहा ठीक है फिर अगली पर आना। ऐसे तो दोस्त हैं तुम्हारे। मुझे लगता है तुम्हें बहुत हार्डवर्क करना होगा इसके लिए। इस प्रोमो पर मलाइका ने कई हंसने वाली इमोजी पोस्ट की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष