न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बादशाह ने हनी सिंह की वापसी पर दी यह रिएक्शन, साथी रैपर को मेंटल हेल्थ पर दे डाली यह सलाह

मशहूर रैपर व सिंगर हनी सिंह फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लंबे समय तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद हनी एल्बम ‘ग्लोरी’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Sep 2024 7:12:39

बादशाह ने हनी सिंह की वापसी पर दी यह रिएक्शन, साथी रैपर को मेंटल हेल्थ पर दे डाली यह सलाह

मशहूर रैपर व सिंगर हनी सिंह फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लंबे समय तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद हनी एल्बम ‘ग्लोरी’ के जरिए वापसी कर रहे हैं। उनकी वापसी को लेकर रैपर व सिंगर बादशाह ने रिएक्शन दी है। बादशाह ने ‘म्यूजिकल सैटन्स’ से कहा कि जब हनी ने कमबैक किया, मैं उनके पैरेंट्स के लिए खुश हुआ कि मां-बाप का बच्चा वापस आया है। ये सब आ जाएगा, ये सब आने-जाने वाली चीजें हैं। भगवान ने जिसको देना है, उसे मिलेगा। आपकी किस्मत की चीज कोई आपसे नहीं ले सकता।

उल्लेखनीय है कि कुछ सालों से दोनों के बीच अच्छे रिश्ते नहीं चल रहे हैं। हनी और बादशाह की दोस्ती और प्रोफेशनल रिलेशनशिप भी खूब चर्चाओं में रहे हैं। दोनों ने कई गानों में साथ काम किया और उनकी जुगलबंदी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। बादशाह ने हनी के साथ अनबन पर कहा था कि वो भाई था मेरा यार। अब मुझे लगता है कि सच में था जो चीजें हुईं। यही अनबन की पूरी वजह थी। हमने जो साथ में टाइम स्पेंड किया है वो काफी अच्छा था। मुझे लगता था वह मेरे भाई हैं, लेकिन दिक्कत यही थी कि भाई की तरह ट्रीट नहीं किया।

दूसरी ओर, कुछ दिनों पहले ‘ललनटॉप’ से बात करते हुए हनी ने बादशाह के साथ अनबन को लेकर कहा था कि नाराजगी अपनों में होती है, क्लाइंट से थोड़ी ना होती है। वह सिर्फ मेरे क्लाइंट थे। बता दें कि हनी ने करिअर की शुरुआत साल 2000 में की थी। करिअर के चरम पर हनी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों और अन्य निजी समस्याओं के कारण इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।

badshah,rapper badshah,singer badshah,honey singh,rapper honey singh,singer honey singh,badshah honey,honey mental health,honey glory album

बादशाह ने कहा, मैं खुद मेंटल हेल्थ जैसी प्रॉब्लम फेस कर चुका हूं...

बादशाह हाल ही 'प्रखर के प्रवचन' में नजर आए। वहां उन्होंने हनी सिंह की हेल्थ को लेकर रिएक्ट किया। बादशाह ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि हनी बहुत मुश्किल वक्त से गुजरे हैं। ये बिल्कुल वैसा ही है जब आप मैच में सेंचुरी बनाकर गायब हो जाते हैं। मैं खुद मेंटल हेल्थ जैसी प्रॉब्लम फेस कर चुका हूं तो इन सब चीजों को अच्छे से समझ सकता हूं। बस मैंने कभी भी अपनी हेल्थ के असर को प्रोफेशनली नहीं पड़ने दिया। मगर अब सोचता हूं कि मैंने कभी खुद को गंभीरता से नहीं लिया।

मुझे अभी भी नहीं पता कि मेरे साथ ऐसा क्या हुआ था। मैं हनी को यही कहूंगा कि अगर आप मुझे देख रहे हैं तो आप पक्का तय कर लें कि आप जिन लोगों से घिरे हैं वो वास्तव में अच्छे हो। आपकी परवाह करते हो। वो लोग आपके साथ इसलिए न हो कि आप एक ब्रांड है। ये बहुत ही जरूरी चीज है। आप अपने परिवार और खास लोगों के साथ ही ज्यादा समय बिताएं। फिर मंच पर आए। हमेशा ये याद रखें कि उन्होंने म्यूजिक क्यों बनाना शुरू किया, पहला गाना जब बनाया तो कैसा महसूस हुआ था...बस इन सब चीजों को याद रखिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष