न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिर उड़ीं बादशाह और हानिया के अफेयर की खबरें, इस एक्ट्रेस ने की पोस्टपार्टम सफर पर बात

बादशाह पिछले कई सालों से धूम मचा रहे हैं। वे इंडस्ट्री के टॉप रैपर और सिंगर्स में से एक हैं। खास तौर से युवा उनके गानों के दीवाने हैं। प्रोफेशनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Apr 2024 12:57:32

2 News : फिर उड़ीं बादशाह और हानिया के अफेयर की खबरें, इस एक्ट्रेस ने की पोस्टपार्टम सफर पर बात

बादशाह पिछले कई सालों से धूम मचा रहे हैं। वे इंडस्ट्री के टॉप रैपर और सिंगर्स में से एक हैं। खास तौर से युवा उनके गानों के दीवाने हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी बादशाह सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिनों पहले बादशाह को पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ स्पॉट किया गया था। इसके बाद दोनों की डेटिंग रूमर्स उड़ी थी। हालांकि इन अफवाहों पर हानिया या बादशाह में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब एक बार फिर बादशाह और हानिया को दुबई में मौज-मस्ती करते देखा गया है।

हानिया ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। हानिया ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो पोस्ट की है उनमें वह बादशाह के साथ नजर आ रही हैं। कुछ स्लाइड में हानिया ने शॉपिंग डेट और डिनर की झलकियां दिखाई हैं। इसके साथ हानिया ने लिखा, “चंडीगढ़ से रेसक्यू आया है।” इसके बाद हानिया ने क्यूट और मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इसमें वो बादशाह के साथ मस्ती कर रही हैं। हानिया उनके साथ अजीब तरह से गाना गाती हैं।

हानिया कहती हैं कि बादशाह का कॉन्सर्ट है और मैं ऑडियंस हूं। इसके बाद दोनों काफी हंसी-मजाक करते हैं। हानिया ने इसके कैप्शन में लिखा, “कॉन्सर्ट टाइम।” बता दें कि हानिया की एक्टिंग, क्यूटनेस और खूबसूरती के पीछे लाखों लोग दीवाने हैं। वह हमेशा चुलबुली हरकतों से फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। बादशाह के वर्कफ्रंट की बात करें तो रैपर के साल 2024 में कई गाने आ चुके हैं, जिसमें ‘डाकू’, ‘सोलमेट’, ‘गॉड डैम’ और ‘ओ सजना’ शामिल हैं।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस जारा नूर अब्बास ने हाल ही दिया था बेटी को जन्म

पाकिस्तानी एक्ट्रेस जारा नूर अब्बास ने 27 मार्च को अपने पति असद सिद्दीकी के साथ एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गुड न्यूज दी थी। कपल ने अपनी बेटी नूर-ए-जहां सिद्दीकी का इस दुनिया में स्वागत करते हुए खुशी का खुलासा किया। बेटी को जन्म देने के लगभग एक महीने बाद जारा ने एक बार फिर इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6.6 मिलियन फॉलोअर्स को अपने पोस्टपार्टम सफर के बारे में अपडेट किया।

तस्वीरों के साथ एक लंबे नोट में जारा ने पहले अपने परिवार, दोस्तों और फैंस को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और फिर बेटी को जन्म देने के बाद के अपने सफर के बारे में बात की। उन्होंने नए चरण से गुजरते हुए जीत और चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने नौसिखिया मांओं को सुपर सोल्जर बनने से पीछे हटने के लिए भी कहा और अनुरोध किया कि वे दूसरों से मदद स्वीकार करें, ठीक से खाएं और सोएं। जारा ने यह भी कहा कि मां बनने का सफर ठीक होने की एक लंबी सड़क है और इस बात पर जोर दिया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।

इस लंबे नोट के साथ जारा ने बच्चे के जन्म के बाद के अपने जीवन की एक झलक भी दी। उन्होंने बच्चों के जूतों की एक जोड़ी, एक केक, एक ‘वेलकम होम’ बैनर, भोजन, एक पालना और कुछ सफेद फूलों की तस्वीरें साझा कीं। बता दें कि जारा और असद अपने-अपने पहले पार्टनर से अलग होने के बाद साल 2017 में विवाह बंधन में बंध गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष