न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस खास मौके पर रिलीज होगी ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मैरी क्रिसमस’ का तीसरा गाना आया सामने

इन दिनों ऐसी फिल्में बहुत कम बनती हैं, जिनमें बॉलीवुड के दो दिग्गज हीरो एक साथ हो। अधिकतर फिल्में सोलो हीरो वाली ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Jan 2024 2:04:53

2 News : इस खास मौके पर रिलीज होगी ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मैरी क्रिसमस’ का तीसरा गाना आया सामने

इन दिनों ऐसी फिल्में बहुत कमबनती हैं, जिनमें बॉलीवुड के दो दिग्गज हीरो एक साथ हो। अधिकतर फिल्में सोलो हीरो वाली ही होती हैं। ऐसे में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फैंस के लिए एक बड़ी ट्रीट होगी, जो दो दिग्गजों को एक साथ बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इससे जुड़ी किसी भी खबर को जानने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स हमेशा तैयार रहते हैं।

अब उन्हें खुश करने वाली एक न्यूज सामने आई है। फिल्म का रिलीज टाइम सामने आ गया है। फिल्म इसी साल करीब 3 महीने बाद ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज बुधवार (10 जनवरी) को अक्षय व टाइगर ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की बिहाइंड द सीन (BTS) फोटो शेयर की है। इसमें अक्षय और टाइगर हेलीकॉप्टर के सामने पोज देते हुए दिख रहे हैं।

उन्होंने पोस्ट में लिखा- “बड़े और छोटे से मिलने का वक्त हो गया है और वो भी सिर्फ 3 महीने बाद। जरूर आइएगा थिएटर में। ईद 2024.” फोटो में अक्षय और टाइगर दोनों का जबरदस्त लुक है। वे मिलिट्री प्रिंट की पैंट पहने और उसके ऊपर एक ही कलर की मैचिंग टी-शर्ट के साथ चेहरे पर गॉगल्स लगाए पोज देते नजर आए। बैकग्राउंड में बड़ा सा मैदान और एक हेलीकॉप्टर है।

बता दें फिल्म में मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया फर्नीचरवाला, रोनित रॉय और जुगल हंसराज भी हैं। इसका डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है, जबकि जैकी भगनानी, वासु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, अली अब्बास और हिमांशु कृष्ण मेहरा ने प्रोड्यूस किया है।

‘मैरी क्रिसमस’ फिल्म 12 जनवरी को होगी रिलीज, कैटरीना-विजय करेंगे रोमांस

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पिछले साल सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आई थीं। फिल्म सफल रही और कैटरीना की एक्टिंग की भी सराहना हुई। अब कैटरीना अपनी आगामी फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ के कारण लाइमलाइट में हैं। इसमें कैटरीना की जोड़ी पहली बार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विजय सेतुपति के साथ बनी है। फिल्म शुक्रवार (12 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

इससे पहले निर्माताओं ने आज बुधवार (10 जनवरी) को फिल्म का तीसरा गाना 'रात अकेली थी' जारी कर दिया। इसे मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी मखमली आवाज से सजाया है। गाने के बोल वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं। इसे प्रीतम सिंह ने कंपोज किया है। गाने में कैटरीना-विजय को एक दूसरे के साथ स्वीट रोमांटिक मोमेंट्स शेयर करते देखा जा सकता है। फिल्म का डायरेक्शन श्रीराम राघवन ने किया है।

इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी एक खास दिन के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो कैटरीना और विजय की दुनिया को उलट-पुलट कर देती है। यह हिंदी के साथ तमिल भाषा में भी रिलीज होगी। हिंदी संस्करण में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद जैसे कलाकार शामिल हैं। राधिका आप्टे और अश्विनी कालसेकर का कैमियो भी है। बता दें कि यह फिल्म लंबे समय से रिलीज होने की प्रतीक्षा में थी। इसे कई दफा किसी न किसी कारण से आगे खिसका दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम