न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BMCM के टाइटल ट्रैक का टीजर जारी, अक्षय-टाइगर मचा रहे धूम, अजय-काजोल ने इन्हें किया बर्थडे विश

‘बड़े मियां छोटे मियां’ मूवी पिछले कई दिनों से चर्चाओं में है। इसमें फैंस को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी धमाल मचाती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Feb 2024 7:07:14

2 News : BMCM के टाइटल ट्रैक का टीजर जारी, अक्षय-टाइगर मचा रहे धूम, अजय-काजोल ने इन्हें किया बर्थडे विश

‘बड़े मियां छोटे मियां’ मूवी पिछले कई दिनों से चर्चाओं में है। इसमें फैंस को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी धमाल मचाती दिखेगी। आज रविवार (18 फरवरी) को BMCM के टाइटल ट्रैक का टीजर जारी किया गया। टीजर में दोनों हीरो नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अक्षय व टाइगर ने लिखा, “बड़े धमाके के एक दिन पहले, छोटा सा टीजर। कल इस मूवी का टाइटल ट्रैक रिलीज किया जाएगा।”

टीजर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और लोग पूरे गाने के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। दमदार बीट और धांसू म्यूजिक ने फैंस को दीवाना कर दिया है। टीजर में अक्षय और टाइगर दोनों ही अपनी बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। वैसे भी उनकी बॉडी और फिटनेस जगजाहिर है। साथ ही उनके डांस मूव्स भी जोरदार लग रहे हैं। गॉगल्स और गले में चेन पहने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की जोड़ी काफी जंच रही है। फिल्म में उनके साथ साउथ इंडियन एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा और मानुषी छिल्लर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर और विशाल मिश्रा ने गाया है, जबकि लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इस मेगा एक्शन फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है। वहीं, अली अब्बास जफर ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म ईद के मौके पर 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें इस फिल्म का टाइटल 1998 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से लिया गया है। इस कॉमेडी फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।

अजय देवगन और काजोल के भतीजे अमन देवगन का है जन्मदिन

एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है। इन पर फैंस बेइंतेहा प्यार लुटाते हैं। दोनों जब भी मौका मिलता है, एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने से नहीं चूकते। उन्होंने आज रविवार (18 फरवरी) को भतीजे अमन देवगन को उनके बर्थडे पर बेहद खास अंदाज में विश किया।

काजोल और अजय ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अमन के साथ बेहद प्यारी फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए प्यार को जाहिर किया। इससे पता चलता है कि अमन उन दोनों के साथ कितना खास बॉन्ड शेयर करते हैं। अजय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटो का कोलाज शेयर किया है। पहली तस्वीर में अमन की बचपन की फोटो है। उनके हाथ में एक खेलने वाली गन है। दूसरी फोटो में अमन व अजय साथ हैं।

अजय ने कैप्शन में लिखा, “उस अपराजेय भावना के साथ अपना रास्ता प्रज्वलित करते रहें! जन्मदिन मुबारक हो, @aamandevgan”. काजोल ने भी अमन के साथ के फोटो शेयर करते हुए लिखा, “प्यारे लड़के @aamandevgan को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको आने वाले सबसे शानदार साल की शुभकामनाएं।” उल्लेखनीय है कि अमन जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म से डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। इसमें अजय और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी रहेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम