न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय-टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का नया वीडियो आया सामने, ‘बैड न्यूज’ फिल्म का मोशन पोस्टर जारी

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों ही ऐसे अभिनेता हैं जिनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। दोनों स्टार काफी समय से बॉलीवुड में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Mar 2024 7:41:51

2 News : अक्षय-टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का नया वीडियो आया सामने, ‘बैड न्यूज’ फिल्म का मोशन पोस्टर जारी

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों ही ऐसे अभिनेता हैं जिनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। दोनों स्टार काफी समय से बॉलीवुड में धमाल मचा रहे हैं। अब वे जल्द ही पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर अपना जादू चलाने वाले हैं। उनकी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' अप्रैल में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अक्षय और टाइगर इसका जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। वे कई मजेदार वीडियो फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं।

इस बीच फिल्म का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस का रोमांच और बढ़ गया है। इसे फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दो लोग घोड़े पर बैठे दिख रहे हैं। दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उन्हें पीछे से दिखाया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जफर ने कैप्शन में लिखा, “वे राख से उठेंगे #बीएमसीएम।”

सबका मानना है कि ये दोनों कोई और नहीं बल्कि अक्षय और टाइगर ही हैं। बैकग्राउंड में तगड़ा म्यूजिक भी सुनने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि यह एक एक्शन फिल्म है। फिल्म में मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन लीड विलेन के रूप में नजर आएंगे। टाइगर और अक्षय की जोड़ी 'सिंघम 3' में भी देखने को मिलेगी।

‘बैड न्यूज’ में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एम्मी विर्क के हैं अहम रोल

एक्टर विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और अमरिंदर पाल सिंह विर्क उर्फ एम्मी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया। 'गुड न्यूज' फिल्म के मेकर्स एक बार फिर फैंस का एंटरटेनमेंट करने जा रहे हैं। मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने एक वीडियो क्लिप के माध्यम से अपने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक शेयर किया है।

इस मोशन पोस्टर में तीनों सितारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। फिल्म इसी साल 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पिछले साल विक्की और तृप्ति की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं, जिसमें दोनों एक साथ गाने की शूटिंग करते हुए नजर आए थे। बता दें कि फिल्म का नाम पहले 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' था। अब मेकर्स ने 'बैड न्यूज' नाम कंफर्म कर दिया है।

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को आनंद तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। मेकर्स इससे पहले ‘गुड न्यूज’ लेकर आए थे, जिसका डायरेक्शन राज मेहता ने किया था। ‘गुड न्यूज’ में करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका थी। उल्लेखनीय है कि विक्की की पिछली फिल्म ‘सैम बहादुर’ और तृप्ति की ‘एनिमल’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार