न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर रिलीज, शाहिद-कृति की फिल्म का दूसरा गाना आया सामने

फैंस अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर काफी बेकरार हैं। अक्षय-टाइगर की जोड़ी पहली बार बड़े...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 1:06:48

2 News : अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर रिलीज, शाहिद-कृति की फिल्म का दूसरा गाना आया सामने

फैंस अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर काफी बेकरार हैं। अक्षय-टाइगर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी। मेकर्स ने आज बुधवार (24 जनवरी) को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया। देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। टीजर में अक्षय-टाइगर फुल एक्शन मोड में हैं। वे दोनों आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। टीजर की शुरुआत हेलीकॉप्टर, गोलीबारी और बम धमाकों से होती है।

विलेन दमदार आवाज में कहता है, “प्रलय आने वाला है, ऐसा प्रलय जो भूत, भविष्य और वर्तमान को बदलकर रख देगा और हिंदुस्तान को खत्म कर देगा।” इसके बाद अक्षय और टाइगर की धमाकेदार एंट्री होती है। बैकग्राउंड में डायलॉग चलता है- "दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम... बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम।”

फिल्म में देशभक्ति के फ्लेवर में एक्शन का भरपूर डोज होने के साथ जबरदस्त स्टंट देखने को मिलेगा। फिल्म ईद के मौके पर अप्रेल में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं। फिल्म में अक्षय-टाइगर के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और साउथ इंडियन एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन के खास रोल हैं।

bade miyan chote miyan,bade miyan chote miyan film,Akshay Kumar,tiger shroff,teri baaton mein aisa uljha jiya,shahid kapoor,kriti sanon,shahid kriti

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के गाने में रोमांस करते दिखे शाहिद-कृति

एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म अपकमिंग वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। इसके बाद इसका पहला गाना 'लाल पीली अंखियां' रिलीज हुआ था जो कि एक डांसर नंबर था। इसमें शाहिद और कृति के लटके-झटके देख फैंस खुश हो गए।

अब आज बुधवार (24 जनवरी) को फिल्म का दूसरा गाना ‘अंखियां गुलाब’ रिलीज हो गया। यह पूरी तरह डांस-लव-रोमांटिक सॉन्ग है। मित्राज ने इस गाने को लिखा, गाया और कंपोज किया है। कोरियोग्राफर विजय गांगुली हैं। म्यूजिक लेबल टी-सीरीज का है। गाने में शाहिद-कृति का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है।

साथ ही पार्टी वाइब्स भी हैं। फिल्म को अमित जोशी और अराधन शाह ने मिलकर डायरेक्ट किया है। प्रोड्यूसर दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उटेकर हैं। फिल्म में सचिन-जिगर, तनिष्क बागची और मित्राज का संगीत है। फिल्म 9 फरवरी को चॉकलेट डे पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम