न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BMCM को मिला U/A सर्टिफिकेट, ‘मैदान’ से क्लेश पर बोले जफर, ‘साइलेंस 2’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर फैंस में तगड़ा क्रेज है। यह इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 1:26:27

2 News : BMCM को मिला U/A सर्टिफिकेट, ‘मैदान’ से क्लेश पर बोले जफर, ‘साइलेंस 2’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर फैंस में तगड़ा क्रेज है। यह इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। सेंसर बोर्ड ने इसे 'U/A' सर्टिफिकेट दे दिया है। इसका मतलब ये है कि इस फिल्म को हर उम्र के लोग देख सकते हैं। 12 साल से कम उम्र के बच्चे किसी व्यस्क के साथ फिल्म का मजा ले पाएंगे।

BMCM की अवधि 2 घंटे और 44 मिनट है। फिल्म का डायरेक्शन दिग्गज फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने किया है। सलमान खान की 'सुल्तान' और 'भारत' मूवी के बाद यह फिल्म जफर की तीसरी ईद रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना अजय देवगन और प्रियामणि की फिल्म 'मैदान' से होगा। इस फिल्म को भी सेंसर बोर्ड से 'U/A' सर्टिफिकेट मिला है। यह फिल्म 3 घंटे 1 मिनट और 30 सैकंड लंबी है।

इस बीच अक्षय व अजय की फिल्मों के बीच होने वाले क्लैश को लेकर पिंकविला से बातचीत करते हुए अली अब्बास जफर ने कहा कि मैं सबसे यही कहना चाहता हूं कि आप दोनों को ही देखने जाएं। ऐसा नहीं है कि इन फिल्मों को फर्स्ट डे फर्स्ट शो ही देखें, आपके पास जब भी वक्त हो तब देखें। लॉन्ग वीकेंड की वजह से दो फिल्में एक साथ रिलीज हो सकती हैं। दोनों ही अलग फिल्में हैं और यह दर्शकों को एंटरटेन करेंगी।

मैं सभी को कहूंगा कि ईद पर इन फिल्मों को देखिए। हम चाहते हैं कि लोग थिएटर में जाएं, फिल्में देखें और एंजॉय करें। हम सभी एक साथ हैं, हमारे बीच कोई भी क्लैश नहीं है। कोई नेगेटिविटी भी नहीं है। हम लोगों का एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है। हमने अपनी फिल्म को बनाने में खूब कड़ी मेहनत की है।

bade miyan chote miyan,bmcm movie,Akshay Kumar,tiger shroff,ali abbas zafar,maidaan,ajay devgn,silence 2,manoj bajpayee,prachi desai,silence 2 : the night owl bar shootout

'साइलेंस 2 : द नाइट आउल बार शूटआउट' में मनोज बाजपेयी हैं लीड एक्टर

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'साइलेंस 2 : द नाइट आउल बार शूटआउट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें मनोज एक बार फिर से एसीपी अविनाश वर्मा का रोल प्ले कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में एक्ट्रेस प्राची देसाई सहित और भी कई दिग्गज कलाकार हैं। ट्रेलर में शूटआउट के बारे में बताया जाता है। इसके बाद मनोज छानबीन के लिए घटनास्थल पर जाते हैं। फिर कहानी आगे बढ़ती है।

मनोज दमदार एक्शन करते दिख रहे हैं। उन्होंने शानदार डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्राची पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं। मेकर्स ने ट्रेलर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “घड़ी टिक-टिक कर रही है, तनाव बढ़ रहा है। शहर में अराजकता है और एक हत्यारा खुले आम घूम रहा है। #साइलेंस2 में एसीपी अविनाश और उनकी स्पेशल क्राइम यूनिट एक उलझी हुई हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। देखें ट्रेलर अभी।”

मनोज करीब 3 साल बाद OTT पर वापसी कर रहे हैं। मनोज ने कहा कि फिल्म में अविनाश का रोल दुनिया में बढ़ते क्राइम को खत्म करके शांति और व्यवस्था को फिर से सुनिश्चित करना है। फिल्म 16 अप्रैल को जी5 पर स्ट्रीम होगी। इससे पहले मनोज 'किलर सूप' वेब सीरीज में दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका