न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय-टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का पहला पोस्टर रिलीज, इस दिन होगी रकुलप्रीत और जैकी की शादी

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे दो बड़े स्टार को एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jan 2024 1:49:01

2 News : अक्षय-टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का पहला पोस्टर रिलीज, इस दिन होगी रकुलप्रीत और जैकी की शादी

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे दो बड़े स्टार को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। मेकर्स ने आज शनिवार (20 जनवरी) को फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज की डेट भी अनाउंस कर दी। पोस्टर में दोनों स्टार बुलेटप्रूफ शील्ड पहने और हाथों में बंदूकें लिए काफी इंटेंस लुक में दिख रहे हैं।

उनके ऊपर हेलीकॉप्टर मंडरा रहे हैं। कैप्शन में अक्षय और टाइगर ने वादा किया कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक्शन लवर्स के लिए एक ट्रीट होगी। कैप्शन में लिखा है, “बड़े पर्दे पर अपना फेवरेट काम करने के लिए वापस – एक्शन, #बड़े मियां छोटे मियां टीजर 24 जनवरी 2024 को रिलीज होगा! बड़े मियां छोटे मियां ईद 2024 पर।” फिल्म में दोनों हीरो जबरदस्त एक्शन सीन करते दिखेंगे। इस फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के किरदार में रहेंगे।

फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले साल फरवरी में की गई थी। इसके डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं और इसे पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। उल्लेखनीय है कि इसी नाम से मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन भी फिल्म बना चुके हैं, जो सुपरहिट रही थी। साल 1998 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और गोविंदा के डबल रोल थे। उनके अपोजिट रवीना टंडन और साउथ इंडियन एक्ट्रेस राम्या कृष्णन थीं।

गोवा में परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में विवाह बंधन में बंधेंगे रकुलप्रीत-जैकी

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ जल्दी ही शादी करने जा रही हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रकुल व जैकी 21 फरवरी को गोवा में अपने क्लोज फ्रेंड्स और परिवार की मौजूदगी में विवाह बंधन में बंधेंगे। इससे पहले 19 और 20 फरवरी को उनके प्री-वेंडिंग फंक्शन होंगे।बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कपल के करीबी सूत्र ने शादी की कुछ डिटेल्स शेयर की हैं। सूत्र ने बताया कि कपल शादी की तारीख को सीक्रेट रखना चाहता है।

डिजाइनर्स से लेकर फोटोग्राफर तक किसी को भी तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। चूंकि शादी गोवा में हो रही है इसलिए सभी को बड़ी संख्या में तारीखें दी गई हैं। यह पूरी तरह से बॉलीवुड की शादी होने जा रही है। इस बीच बताया जा रहा है कि रकुल की शादी का जोड़ा और जैकी की ड्रेस फेमस फैशन डिजाइनर तरुण ताहिलियानी डिजाइन कर रहे हैं। शादी के बाद कपल फिर से तुरंत काम पर लौट आएगा। कपल ने अभी तक शादी को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

रकुल और जैकी साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हम दोनों पड़ोसी थे लेकिन हमारी कभी कोई बातचीत नहीं हुई थी। जब लॉकडाउन लगा तो उस दौरान हम एक कॉमनफ्रेंड के जरिए मिले थे, जिसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए। वहीं काफी टाइम तक एक-दूसरे की कपंनी एंजॉय करने के बाद हमने डेट करना शुरू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम