न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BMCM के टाइटल ट्रैक में दिखी अक्षय-टाइगर की जबरदस्त जुगलबंदी, अजय की इस फिल्म का पोस्टर जारी

एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी इन दिनों उनकी अपकमिंग मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर लाइमलाइट में है। फैंस दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Feb 2024 12:06:47

2 News : BMCM के टाइटल ट्रैक में दिखी अक्षय-टाइगर की जबरदस्त जुगलबंदी, अजय की इस फिल्म का पोस्टर जारी

एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी इन दिनों उनकी अपकमिंग मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर लाइमलाइट में है। फैंस दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। इस बीच आज सोमवार (19 फरवरी) को BMCM का टाइटल ट्रैक सॉन्ग रिलीज हो गया। इसमें अक्षय-टाइगर धमाल मचा रहे हैं। गाने का टीजर कल ही रिलीज कर दिया गया था। गाने में देख सकते हैं कि दोनों अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

उनके डांस मूव्स भी बेहद खास और अलग हैं। उनकी जोड़ी दमदार है। जेराश, अबू धाबी में रोमन थिएटर की लुभावनी जगह पर फिल्माया गया यह गाना शानदार है, जो एक ब्लॉकबस्टर के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करता है। अक्षय और टाइगर का ऑन-स्क्रीन ब्रोमांस करिश्मा बिखेरता हुआ दिख रहा है। यह पार्टी सॉन्ग है। गाने को अनिरुद्ध रविचंदर और विशाल मिश्रा ने आवाज दी है, जबकि संगीत विशाल मिश्रा का है। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं।

मूवी में साउथ इंडियन एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा और आलिया फर्नीचरवाला की भी खास भूमिका है। यह एक्शन से भरपूर फिल्म 9 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म का टाइटल 1998 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और गोविंदा की जबरदस्त कॉमेडी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से लिया गया है, जो सुपरहिट रही थी।

अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ 8 मार्च को होगी रिलीज

एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म 'शैतान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पूर्व में जारी किए गए इस हॉरर थ्रिलर फिल्म के पोस्टर और टीजर ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। मेकर्स ने आज सोमवार (19 फरवरी) को फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें अजय काफी इंटेंस लुक में दिख रहे हैं।

अजय ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जब बात अपने परिवार पर आए, तब वह हर शैतान से लड़ जाएगा...” पोस्टर में अजय की आंखों में शैतान का डर साफ देखा जा सकता है। यह एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है। इसमें साउथ इंडियन एक्टर आर माधवन एक खतरनाक विलेन के किरदार में डराते हुए नजर आएंगे।

कुछ समय पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था। विकास बहल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 'वश' नाम की गुजराती फिल्म का हिंदी रीमेक है। अजय की पिछली फिल्म एक्ट्रेस तब्बू के साथ ‘भोला’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम