न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने 2 दिन में ही छुआ यह खास आंकड़ा, सतीश की बर्थ एनिवर्सरी पर अनुपम ने ऐसे दिखाईं भावनाएं

'बड़े मियां छोटे मियां' ने ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म को अच्छी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Apr 2024 1:25:20

‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने 2 दिन में ही छुआ यह खास आंकड़ा, सतीश की बर्थ एनिवर्सरी पर अनुपम ने ऐसे दिखाईं भावनाएं

'बड़े मियां छोटे मियां' ने ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली। पब्लिक को एक्शन सीन के साथ टाइगर-अलाया एफ और अक्षय-मानुषी छिल्लर की जोड़ी पसंद आ रही है। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी फिल्म की कहानी एक पार्सल से शुरू होती है। फिल्म के बीच में कॉमेडी का तड़का भी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब अक्षय और टाइगर ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया हो।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन शुक्रवार (12 अप्रैल) को भारत में 7 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 15.66 करोड़ रुपए कमाए थे। इस तरह से इसकी दो दिन की कुल कमाई 22.66 करोड़ रुपए हो गई है। इस बीच फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट की तरफ से वर्ल्डवाइड आंकड़े शेयर किए गए हैं। 'बड़े मियां छोटे मियां' ने दो दिन में 55.14 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर डाला।

फिल्म ने इस साल अजय देवगन की 'शैतान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने दो दिन में 47 करोड़ का कारोबार किया था। 'फाइटर' (64 करोड़) टॉप पोजिशन पर है। उधर, अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही। इसने पहले दिन 4.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

दूसरे दिन 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की। 'मैदान' में अजय ने फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है। करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ ने 15वें दिन 85 लाख रुपए कमाए। फिल्म ने भारत में 65.75 करोड़ और दुनियाभर में 113 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

सतीश कौशिक ने पिछले साल दुनिया को कह दिया था अलविदा, अनुपम खेर हैं खास दोस्त

दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक का पिछले साल निधन हो गया था। उनकी फिल्में और किरदार आज भी फैंस के दिलों में बसी हुई हैं। आज शनिवार (13 अप्रैल) को सतीश की 67वीं बर्थ एनिवर्सरी है। सतीश के खास दोस्त मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने उन्हें याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने एक दर्द भरा नोट भी लिखा है।

अनुपम ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे सतीश! आप जहां भी हों भगवान आपको सारी खुशियां दें। मेरे लिए, आप हमेशा आस-पास हैं तस्वीरों में, खाने में, बातचीत में, जब मैं अकेला होता हूं, जब मैं लोगों के साथ होता हूं।” अनुपम ने कैप्शन में उनके डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का उल्लेख करते हुए कहा कि “मैंने बुरे सुझावों को किनारे रखते हुए आपके अच्छे सुझावों को शामिल किया है।

मुझे आपकी भौतिक उपस्थिति, आपके फोन कॉल, आपकी आलोचना, हमारे गपशप सत्र और आपकी अविश्वसनीय समझदारी की याद आती है, हमेशा आपसे प्यार करूंगा।” उल्लेखनीय है कि सतीश का 9 मार्च 2023 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके परिवार में पत्नी शशी कौशिक और बेटी शानू कौशिक हैं। सतीश को उनके जिगरी दोस्त अनिल कपूर भी खूब याद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष