न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बैड न्यूज’ का दूसरा बोल्ड गाना ‘जानम’ रिलीज, आयुष्मान ने अपना नया सिंगल ‘रह जा’ किया शेयर

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Jul 2024 8:35:49

2 News : ‘बैड न्यूज’ का दूसरा बोल्ड गाना ‘जानम’ रिलीज, आयुष्मान ने अपना नया सिंगल ‘रह जा’ किया शेयर

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले आज मंगलवार (9 जुलाई) को इसका दूसरा गाना ‘जानम’ जारी कर दिया गया। इस गाने में विक्की और तृप्ति की केमेस्ट्री शानदार लग रही है। इस रोमांटिक ट्रैक में विक्की एक पूल में अपना बेहतरीन लुक दिखा रहे हैं, वहीं तृप्ति भी अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत रही हैं।

दोनों के कई सारे इंटीमेट सीन हैं। विक्की ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, “जानम गाना रिलीज कर दिया गया है।” गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है। गाने को शेयर करते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया और ट्रेंड कर रहा है। फैंस के कमेंट्स की झड़ी लग गई है। कई लोगों ने विक्की की पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम लेकर एक्टर को चिढ़ाया। एक ने लिखा, “कैटरीना के लिए 2 मिनट का साइलेंस।”

दूसरे ने लिखा, “मैं तो ये बिल्कुल भी ना सहती कैटरीना बहन।” तीसरे ने लिखा, “कैटरीना कहां हैं।” बता दें 'बैड न्यूज' का पहला गाना 'तौबा तौबा' रिलीज होने के बाद से ही छाया है। इसे करण औजला ने कंपोज किया है और गाया है। फिल्म में पंजाबी एक्टर एमी विर्क और नेहा धूपिया के भी अहम रोल हैं। इसके डायरेक्टर आनंद तिवारी हैं। 'बैड न्यूज' की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो गई थी।

bad newz,bad newz movie,bad newz song janam,vicky kaushal,tripti dimri,vicky tripti,katrina kaif,ayushmann khurrana,reh ja song

आयुष्मान खुराना ने वॉर्नर इंडिया म्यूजिक के साथ की है पार्टनरशिप

एक्टर आयुष्मान खुराना की एक्टिंग तो जबरदस्त है ही, साथ ही वे अच्छी आवाज के भी धनी हैं। आयुष्मान ने वॉर्नर म्यूजिक इंडिया के साथ एक वैश्विक रिकॉर्डिंग डील के लिए पार्टनरशिप की है। इस सहयोग का उनका पहला गाना 'अख दा तारा' को अच्छी रिएक्शन मिली है। अब आयुष्मान ने अपना नया सिंगल 'रह जा' रिलीज कर दिया है।

'रह जा' एक दिल को छू लेने वाला दिल तोड़ने वाला गाना है, जो आयुष्मान का एक अद्वितीय रोमांटिक गाना है जो आत्मा को छूता है। आयुष्मान अपने रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'पानी दा रंग', 'साड़ी गली आजा', 'मिट्टी दी खुशबू', 'नज्म नज्म' और 'मेरे लिए तुम काफी हो' जैसे हिट गानों को आवाज दी है। आयुष्मान ने नए गाने के बारे में कहा कि दिल टूटना कई परतों वाला होता है और यह इस भारी भावना से गुजरने वाले लोगों के लिए भावनाओं की बाढ़ लाता है।

मुझे रोमांस के सभी रंग पसंद हैं और मैं हमेशा दिल टूटने के बारे में अधिक लिखना चाहता था। केवल इसलिए कि आप किसी से अलग हो जाते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आप उन्हें प्यार करना, उनकी परवाह करना या उनकी उपस्थिति की लालसा करना बंद कर देते हैं। इस गाने का विचार मुझे लगभग चार साल पहले आया था जब सिंथ-पॉप मुख्यधारा में नहीं था, यह पश्चिम में बहुत ही इंडी था। मैंने इस गाने के बोल लिखे हैं और इसकी धुन भी बनाई है, जबकि प्रोग्रामिंग हिमांशु ने की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क