न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बैड न्यूज’ ने दी विक्की को सबसे बड़ी ओपनिंग, ‘सरफिरा’ सहित इन 3 फिल्मों का Box Office Collection भी देखें

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज' शुक्रवार (19 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jul 2024 12:38:58

‘बैड न्यूज’ ने दी विक्की को सबसे बड़ी ओपनिंग, ‘सरफिरा’ सहित इन 3 फिल्मों का Box Office Collection भी देखें

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज' शुक्रवार (19 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से बज बना हुआ था और फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था। इसके ट्रेलर और गानों को सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पोंस मिला था। नतीजा ये रहा कि इसने ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई की। बॉकस ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बैड न्यूज़' ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपए की कमाई की है।

इसके साथ ही ये फिल्म विक्की के करिअर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई। इससे पहले विक्की की 'उर्री : द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म ने शुरुआती दिन 8.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर ‘बैड न्यूज’ की और तगड़ी कमाई की उम्मीद है। बता दें कि फिल्म की कहानी हेटेरोपैटरनल सुपरफेकुंडेशन की एक दुर्लभ घटना पर बेस्ड है।

ये घटना तृप्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो जुड़वा बच्चों से प्रेग्नेंट है और बच्चों के बायोलॉजिकल पिता विक्की और एमी हैं। इन सबके बीच तीनों में काफी कन्फ्यूजन होता है। नेहा धूपिया, शीबा चड्डा और अनन्या पांडे भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के निर्देशक आनंद तिवारी हैं। इसकी स्क्रिप्ट इशिता मोइत्रा और तरण डूडेजा ने लिखी है।

bad newz,bad newz movie,vicky kaushal,tripti dimri,ammy virk,sarfira,Akshay Kumar,indian 2,kamal haasan,kalki 2898 ad,prabhas,box office collection

‘सरफिरा’ से भी अक्षय को नहीं मिली राहत, ‘कल्कि’ ने पार किया यह खास आंकड़ा

पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर असफलता का मुंह देख रहे अक्षय कुमार के दिन अभी भी नहीं फिरे हैं। उनकी 'सरफिरा' की कमाई ने बेहद निराश किया है। इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं। हालांकि सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद यह दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई। 12 जुलाई को रिलीज हुई 'सरफिरा' ने 8वें दिन 19 जुलाई को महज 40 लाख रुपए कमाए।

अब इसका कुल कलेक्शन 19.15 करोड़ रुपए हो गया है। अक्षय की इसी साल रिलीज हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी फ्लॉप रही थी। इस बीच 12 जुलाई को ही रिलीज हुई कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ का खुमार भी उतरता जा रहा है। यह साल 1996 में आई फिल्म ‘इंडियन’ का अगला भाग है। फिल्म ने शुक्रवार को 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया।

इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 71.55 करोड़ रुपए हो गई है। 27 जून को रिलीज हुई ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ और दूसरे हफ्ते 128.5 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म ने शुक्रवार को 2.65 करोड़ बटोरे। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 602.10 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क