न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द आर्चीज’ फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची बच्चन, खान व कपूर फैमिली, इन बड़े-बड़े सितारों ने भी लूटी महफिल

‘द आर्चीज’ फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। इसमें तीन बड़े स्टार किड्स अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर एक साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Dec 2023 10:47:03

‘द आर्चीज’ फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची बच्चन, खान व कपूर फैमिली, इन बड़े-बड़े सितारों ने भी लूटी महफिल

‘द आर्चीज’ फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। इसमें तीन बड़े स्टार किड्स अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के नाती/दोहिते अगस्त्य, शाहरुख खान की बेटी सुहाना और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

इससे पहले मंगलवार (5 दिसंबर) रात मुंबई में ‘द आर्चीज’ की स्क्रीनिंग हुई। स्क्रीनिंग के मौके पर बड़े-बड़े स्टार्स का मेला लग गया। ऐसा लगा जैसे आसमान से कई खूबसूरत सितारे धरती पर उतर आए हों। सुहाना का हौसला बढ़ाने के लिए उनका पूरा परिवार इवेंट में शामिल हुआ। शाहरुख, गौरी खान, आर्यन, अबराम सब सुहाना को सपोर्ट करते नजर आए। अगस्त्य की हौसला अफजाई के लिए उनके माता-पिता श्वेता व निखिल नंदा, बहन नव्या नवेली, नाना-नानी अमिताभ व जया, मामा-मामी अभिषेक व ऐश्वर्या और ममेरी बहन आराध्या मौजूद थे।

खुशी के लिए उनकी बहन जान्हवी कपूर, पिता बोनी कपूर व भाई अर्जुन कपूर वहां उपस्थित थे। फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर हैं। जोया को सपोर्ट करने उनके पेरेंट्स जावेद अख्तर, हनी ईरानी और शबाना आजमी पहुंचे। साथ ही भाई फरहान अख्तर और भाभी शिबानी दांडेकर भी प्रीमियर में शामिल हुईं।

the archies,the archies movie,agastya nanda,suhana khan,khushi kapoor,amitabh bachchan,shahrukh khan,sridevi,zoya akhtar

मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे रणबीर कपूर, सितारों की आई बहार

इवेंद में कई और सितारे मौजूद थे, जो महफिल को रोशन करते हुए उसमें चार चांद लगा रहे थे। रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ दिखे। रणवीर सिंह और सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने पैपराजी को कई पोज दिए। रेखा ने एक बार फिर से लाइमलाइट चुरा ली। वह हमेशा की जैसे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कई फिल्मों में शाहरुख की हीरोईन रहीं काजोल ने भी कई फोटो खिंचवाई। कई सेलेब्स के दोस्त ऑरी भी वहां पहुंचे। वे पिछले दिनों ‘बिग बॉस 17’ में नजर आए थे।

स्क्रीनिंग में कैटरीना कैफ व उनकी बहन इसाबेल कैफ, बॉबी देओल व उनकी पत्नी तान्या, हेमा मालिनी व उनकी बेटी ईशा देओल, करण जौहर, कपिल शर्मा, ऋतिक रोशन व उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद, शिल्पा शेट्टी, मनीष मल्होत्रा, एक्ट्रेस जूही चावला व उनके पति जय मेहता सहित कई स्टार्स नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे