न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक-ऐश्वर्या के साथ आराध्या को चीयर करते दिखे अमिताभ, शाहरुख के बेटे अबराम ने भी किया कमाल

इन दिनों बच्चन परिवार को लेकर तरह-तरह की खबरें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या रॉय और बच्चन फैमिली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 11:42:52

2 News : अभिषेक-ऐश्वर्या के साथ आराध्या को चीयर करते दिखे अमिताभ, शाहरुख के बेटे अबराम ने भी किया कमाल

इन दिनों बच्चन परिवार को लेकर तरह-तरह की खबरें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या रॉय और बच्चन फैमिली के बीच ट्यूनिंग गड़बड़ाई हुई है। ऐसे में उन्हें लेकर अटकलों का बाजार गरम है। हालांकि बीच-बीच में कुछ ऐसी चीजें भी नजर आती हैं, जिससे लगता है कि बच्चन फैमिली में एकता बनी हुई है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस खुश हैं।

दरअसल शुक्रवार (15 दिसंबर) को अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में एक प्ले में हिस्सा लिया। आराध्या ने शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। खास बात ये है कि इस मौके पर उनके माता-पिता के साथ दादा अमिताभ बच्चन उन्हें चीयर करते हुए नजर आए। आराध्या ने शानदार डायलॉग डिलीवरी के साथ खूबसूरत एक्सप्रेशन दिए। उनकी आवाज लोगों को हॉलीवुड फिल्म 'मेलफिशिएंट' में ऐश्वर्या की आवाज की याद दिला रही है।

फैंस 12 साल की आराध्या के बदले हुए हेयरस्टाइल को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक ने अमिताभ के साथ स्कूल में एंट्री मारी। इस दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक मीडिया से नजरें चुराते दिखे। इसके बाद अभिषेक अपनी सासू मां को छोड़ने के लिए कार तक जा पहुंचे। तब ऐश्वर्या भी कैमरे के आगे मुस्कुराती नजर आईं। एक दिन पहले खबर आई थी कि ऐश्वर्या ने बच्चन फैमिली का घर ‘जलसा’ छोड़ दिया है और वह मां के साथ रहने लगी हैं।

bachchan family,aaradhya bachchan,aishwarya rai,abhishek bachchan,amitabh bachchan,dhirubhai ambani international school,abram khan,shahrukh khan

स्कूल के एनुअल फंक्शन में अबराम ने दिया शाहरुख का सिग्नेचर पोज

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में शाहरुख खान के बेटे अबराम ने भी परफॉर्म किया। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अबराम नारंगी रंग की शर्ट पहने हैं। इस दौरान अबराम अंग्रेजी में धड़ाधड़ अपने डायलॉग्स बोलते हुए नजर आ रहे हैं। अबराम की परफॉर्मेंस देख फैंस दंग रह गए और कहा कि उन्हें अपने पिता की तरह सबकुछ मिला है। एक्टिंग के बीच अबराम ने पिता का सिग्नेचर पोज भी दिया जो कि सभी को हैरान करने के लिए काफी था।

अबराम ने शाहरुख की स्टाइल में कहा, 'मुझे गले लगाओ, मुझे गले लगाना पसंद है।' इस दौरान बैकग्राउंड में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना भी सुना जा सकता है। अबराम के इस पोज ने सभी का दिल जीत लिया है। सभी इस वीडियो पर कमेंट कर अबराम और उनकी क्यूटनेस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एनुअल फंक्शन में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी अपने बच्चों मिशा और जैन के साथ पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम