न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता इरफान को लेकर फिर भावुक हुए बाबिल, लिखा ये लंबा-चौड़ा नोट, अमीषा ने ‘हमराज 2’ के लिए कहा...

इरफान खान की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती थी। उनकी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी से फैंस सिनेमाघरों की ओर खिंचे

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Feb 2024 2:00:45

2 News : पिता इरफान को लेकर फिर भावुक हुए बाबिल, लिखा ये लंबा-चौड़ा नोट, अमीषा ने ‘हमराज 2’ के लिए कहा...

इरफान खान की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती थी। उनकी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी से फैंस सिनेमाघरों की ओर खिंचे चले आते थे। करीब तीन साल पहले 29 अप्रैल 2020 को इरफान ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। वे कैंसर से पीड़ित थे और उनकी आंतों में संक्रमण हो गया था। फैंस को इस समाचार से बड़ा सदमा लगा था और वे आज तक इससे नहीं उबरे। इरफान के बेटे एक्टर बाबिल खान भी उन्हें अक्सर याद करते रहते हैं।

बाबिल ने एक बार फिर अपने पापा को याद कर सोशल मीडिया अकाउंट पर लंबी-चौड़ी इमोशनल पोस्ट शेयर की है। बाबिल ने इंस्टाग्राम पर इरफान के साथ फोटो शेयर कर लिखा, “कोई भी उन्हें उस तरह नहीं जानता था, जैसा मैंने जाना। किसी ने भी मुझे उस तरह नहीं जाना जैसे उन्होंने जाना। यह कहना आसान है कि उन्हें मिस करते हैं। बहुत आसान है। उन्हें खोना और याद करना इमोशनल आसान है। आपको पता है कि मुश्किल क्या है?

उस आवाज की खुशी को याद करना जब वह ऊंची आवाज में मेरा नाम पुकारते थे- बबिलुउउउ!!! जब हर बार वो मेरी तरफ देखते थे। जब वो शूटिंग के लिए दूर होते थे तो उस खाली समय में उन्हें उनसे दूर रहना और अब हमेशा के लिए उन्हें खोना कितना तकलीफदेह होगा। इस एहसास को भूलना नामुमकिन है जब वो स्क्रिप्ट पढ़ रहे होते थे और मेरी उंगलियां उनकी दाढ़ी को स्क्रैच कर रही होती थीं, या जब वो सो रहे होते थे तो मेरी उंगलियां उनकी पलकों को छुआ करती थीं।

उनकी शानदार आवाज में गहराई थी, लेकिन वही आवाज जब मेरे लिए दुआ करती थी, तो बेहद सॉफ्ट हो जाती थी। ऐसी प्रार्थना जो किसी के भीतर से तभी उठ सकती है जब कोई बाहरी शक्ति आपके अस्तित्व की छटपटाहट को शांत कर दे। काश मैं आपके साथ एक आखिरी डांस कर पाता। और आपको बता दूं कि आपके सबक के बिना, मैं कभी भी जिंदा नहीं रह पाता। मैं आपको ढूंढूंगा, मैं आपको फिर से ढूंढूंगा... कहीं... आगे।"

साल 2002 में आई थी अमीषा पटेल, बॉबी देओल व अक्षय खन्ना की फिल्म ‘हमराज’

एक्ट्रेस अमीषा पटेल पिछले साल सनी देओल के साथ ‘गदर 2’ फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए कीर्तिमान गढ़ दिए और तब से ही अमीषा भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अमीषा ने कई इंटरव्यू में अपने करिअर व समकालीन एक्टर्स को लेकर अलग-अलग खुलासे किए। इस बीच इन दिनों बॉबी देओल, अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'हमराज' के सीक्वल को लेकर खूब खबरें सामने आ रही हैं।

कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर अब्बास-मस्तान फैंस को 22 बाद यह सौगात देने जा रहे हैं। इस बीच अमीषा ने इस पर खुलकर बात की। अमीषा ने कहा कि कुछ दिन पहले यह खबर देखकर मैं काफी हैरान थी। मुझे यह जरूर पता था कि निर्माता और निर्देशक ‘हमराज 2’ की किसी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि इसकी पुष्टि हुई है या नहीं।

मुझे इसके बारे में तब और ज्यादा पता चला जब एक हालिया मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि निर्देशकों ने फिल्म को लेकर कुछ अवधारणाएं तोड़ी हैं। मुझे लगता है कि इसे निर्माता श्री रतन जैन पर छोड़ना सबसे अच्छा है। जब भी उन्हें लगेगा कि यह सही समय है और निर्माताओं को लगेगा कि वे तैयार हैं तो वह ऐसा करेंगे। तो वे इस बारे में बोलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम