न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिर से रिलीज होगी ‘बाजीगर’ सहित ये फिल्में, शाहरुख ने शेयर की पोस्ट, चुनाव लड़ने को तैयार है ये हीरो

शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी और काजोल स्टारर 'बाजीगर' साल 1993 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Mar 2024 7:29:28

2 News : फिर से रिलीज होगी ‘बाजीगर’ सहित ये फिल्में, शाहरुख ने शेयर की पोस्ट, चुनाव लड़ने को तैयार है ये हीरो

शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी और काजोल स्टारर 'बाजीगर' साल 1993 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। यह आए दिन टीवी पर किसी न किसी चैनल पर आती रहती है और लोग इसका पूरा मजा लेते हैं। अब्बास मस्तान के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक थ्रिलर के डायलॉग, गाने और शाहरुख की एक्टिंग ने कमाल कर दिया था। यह मूवी एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है।

इस बीच फैंस के लिए खुशखबरी है कि 'बाजीगर' और अक्षय कुमार फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू खिलाड़ी' व 'खिलाड़ी' रेट्रो फिल्म फेस्टिवल में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी। शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'बाजीगर' को लेकर अपडेट शेयर की है। शाहरुख ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “उस समय का फ्लैशबैक जब सिल्वर स्क्रीन पर इस फिल्म का जादू सब पर छाया था। बॉलीवुड क्लासिक बाजीगर के साथ हमारे रेट्रो फिल्म फेस्टिवल में उन पलों को फिर से जीने के लिए इनवाइट कर रहा हूं।

मैं इन पुरानी यादों की यात्रा में आपके साथ शामिल होने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। आइए एक साथ मिलकर बॉलीवुड रेट्रो फिल्म फेस्टिवल का जश्न मनाएं!” रेट्रो फिल्म फेस्टिवल 22 से 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान देश के करीब 25 सिनेपॉलिस थिएटर्स में 'बाजीगर', 'खिलाड़ी' और 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' को री रिलीज किया जा रहा है। इनकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े की ओर से चुनाव लड़ सकते हैं गोविंदा

लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक है। ऐसे में अब फिल्म स्टार्स के भी चुनावी मैदान में उतरने की खबरें आ रही हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्टों में गोविंदा छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व सांसद गोविंदा महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े में शामिल हो सकते हैं। गोविंदा को मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना-यूबीटी के अमोल कीर्तिकर के खिलाफ मैदान में उतारा जाएगा, जो शिंदे खेमे के मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं। शिंदे की मौजूदगी में जल्द ही गोविंदा की एंट्री होने की उम्मीद है।

हालांकि शिंदे गुट के प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक शिंदे गुट मौजूदा सांसद गजानन की उम्र को देखते हुए गोविंदा को उम्मीदवार बनाना चाह रहा है। गोविंदा ने साल 2004 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तरी मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ा था और भाजपा के दिग्गज नेता राम नाइक को मात दी थी।

फिर 2009 में उन्होंने राजनीति को वक्त की बर्बादी बताते हुए दूरी बना ली थी लेकिन अब वह फिर से किस्मत आजमा चाहते हैं। हाल ही गोविंदा ने मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात की थी। उल्लेखनीय है कि 60 वर्षीय गोविंदा पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में काफी कम एक्टिव हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम