न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय दत्त को करना था ‘कटप्पा’ का रोल लेकिन..., रणवीर के ‘शक्तिमान’ बनने पर मुकेश खन्ना ने कहा...

‘बाहुबली : द बिगनिंग’ फिल्म का पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था। इसके बाद साल 2017 में ‘बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन’ आई। दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Feb 2024 1:34:22

2 News : संजय दत्त को करना था ‘कटप्पा’ का रोल लेकिन..., रणवीर के ‘शक्तिमान’ बनने पर मुकेश खन्ना ने कहा...

‘बाहुबली : द बिगनिंग’ फिल्म का पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था। इसके बाद साल 2017 में ‘बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन’ आई। दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म में प्रभास, सत्यराज, राणा दुग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, नासर और राम्या कृष्णा जैसे बड़े स्टार ने काम किया था। ‘बाहुबली’ की कहानी लिखने वाले राइटर वी. विजयेंद्र प्रसाद के मुताबिक वो और उनकी टीम चाहती थी कि बॉलीवुड के दिग्गज हीरो संजय दत्त फिल्म में ‘कटप्पा’ का किरदार करें।

डायरेक्टर एस.एस. राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्होंने और बाकी मेकर्स ने पहले संजय दत्त का नाम फाइनल किया था, लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका क्योंकि तब तक संजू जेल से बाहर नहीं आए थे। इसी वजह से टीम को दूसरे नामों पर विचार करना पड़ा। साल 2020 में रेडिफ के साथ बातचीत में विजयेंद्र ने बताया था कि सिर्फ ‘कटप्पा’ के लिए हमारे जेहन में संजय दत्त का नाम था। लेकिन तब चीजें थोड़ी कॉम्पलिकेटेड हो गईं क्योंकि वो तब जेल में ही थे। हमारा अगला ऑप्शन सत्यराज थे।

फिर सत्यराज को ही उस आइकॉनिक किरदार में कास्ट कर लिया गया। बाकी फिल्म रिलीज होने के बाद जो कुछ भी हुआ, कैसे ‘कटप्पा’ का किरदार हर किसी के जेहन में बस गया? एक सवाल ने कैसे दूसरे पार्ट के लिए क्रेज पैदा कर दिया? कैसे फिल्म ने बंपर कमाई कर डाली? ये सब इतिहास बन चुका है। गौरतलब है कि प्रभास के करिअर में ‘बाहुबली’ फिल्म सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इसके बाद प्रभास ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई जो कमाल ‘बाहुबली’ ने किया था।

baahubali movie,sanjay dutt,kattappa,sathyaraj,ss rajamouli,baahubali,actor sanjay dutt,mukesh khanna,shaktimaan film,ranveer singh

‘शक्तिमान’ फिल्म के हीरो को लेकर लगाई जा रही हैं अटकलें

पिछले कई दिनों से कहा जा रहा है कि अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही बड़े पर्दे पर 'शक्तिमान' की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्टों के अनुसार फिल्म के लिए उनका नाम तय हो गया है और वे 'डॉन 3' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'शक्तिमान' के काम पर ही जुटने वाले हैं। अब निर्माता और अभिनेता मुकेश खन्ना की रिएक्शन सामने आई है।

मुकेश ने कहा कि देखिए ये सब एक मार्केट अफवाह है। अभी इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।मेरा सोनी पिक्चर्स के साथ कॉन्ट्रेक्ट है और यही वजह है कि मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता। हालांकि फिल्म का हीरो कौन होगा, जल्द ही हम इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।

मुकेश ने पिछले साल एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि 'शक्तिमान' का बजट 200-300 करोड़ रुपए होगा। इसे 3 हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। ‘शक्तिमान’ सीरियल में मुकेश ने शक्तिमान की भूमिका निभाई थी। यह शो 13 सितंबर 1997 से साल 2005 तक चला था। 'शक्तिमान' भारत का पहला सुपरहीरो था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम