न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बर्थडे गर्ल ताहिरा के साथ वेकेशन पर हैं आयुष्मान, दिखाई झलक, रिया ने ऐसे किया सुशांत को याद

एक्टर आयुष्मान खुराना का अब तक का करिअर शानदार रहा है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। फैंस उनके अलग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jan 2024 2:07:58

2 News : बर्थडे गर्ल ताहिरा के साथ वेकेशन पर हैं आयुष्मान, दिखाई झलक, रिया ने ऐसे किया सुशांत को याद

एक्टर आयुष्मान खुराना का अब तक का करिअर शानदार रहा है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। फैंस उनके अलग अंदाज के कायल हैं और हर रोल पर जमकर प्यार लुटाते हैं। आज रविवार (21 जनवरी) का दिन आयुष्मान के लिए बहुत खास है क्योंकि वे उनकी दिलो जान से प्यारी पत्नी ताहिरा कश्यप का जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए आयुष्मान वेकेशन पर निकल गए हैं।

आयुष्मान ने एक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर अपनी और ताहिरा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें आयुष्मान और ताहिरा स्वीमिंग पूल में आराम फरमाते दिख रहे हैं। ताहिरा इस दौरान येलो कलर की बिकिनी में नजर आईं वहीं आयुष्मान ने शर्टलैस होकर खूब पोज दिए। लुक में चार चांद लगाने के लिए ताहिरा ने बालों में एक छोटा सा फूल भी लगा लिया। तस्वीरों को शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, “मेरी पत्नी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।”

बता दें कि ताहिरा कैंसर को मात देने के बाद नॉर्मल जिंदगी जीने की कोशिश कर रही हैं। तब ताहिरा का लुक पूरी तरह से बदल गया था और आयुष्मान ने उनका पूरा ख्याल रखा। आयुष्मान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘ड्रीमगर्ल 2’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। आयुष्मान ने साल 2024 में रिलीज होने वाली उनकी फिल्म के बारे में खुलासा नहीं किया था, लेकिन ये जरूर कहा था कि वे किरदार के साथ और प्रयोग करेंगे।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के वक्त उनके साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में थीं रिया चक्रवर्ती

आज रविवार (21 जनवरी) को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की 38वीं बर्थ एनिवर्सरी है। चार साल पहले उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस खबर ने बॉलीवुड और उनके फैंस को हिलाकर रख दिया था। इस बीच आज सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। रिया, सुशांत की यादों में खोई दिख रही हैं।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशांत की हंसते हुए फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ रिया ने एक हार्ट इमोजी भी लगाई है। साल 2020 में सुशांत, रिया के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में थे। उसी साल जून में सुशांत के निधन के बाद उनके रिलेशनशिप की पुष्टि हुई और रिया काफी ट्रोल हुई थीं। रिया पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। उन्हें इस चक्कर में जेल भी जाना पड़ा था।

हालांकि बाद में धीरे-धीरे रिया की लाइफ नॉर्मल हो गई। सुशांत और रिया की पहली मुलाकात साल 2013 में एक स्टूडियो में हुई थी। सुशांत फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' की शूटिंग कर रहे थे। वहीं रिया फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' की शूटिंग में बिजी थीं। तब दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों पार्टियों में मिलने लगे। उन्होंने एक-दूसरे को डेट भी किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम