न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस महान हस्ती की बायोपिक करना चाहते हैं आयुष्मान, जानें-‘ड्रीम गर्ल 2’ ने 12वें दिन कितने कमाए

आयुष्मान खुराना ऐसे एक्टर हैं, जो एक इमेज में बंधने के बजाय डिफरेंट जोनर की फिल्में करना पसंद करते हैं। खास बात ये है कि आयुष्मान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Sep 2023 11:20:01

इस महान हस्ती की बायोपिक करना चाहते हैं आयुष्मान, जानें-‘ड्रीम गर्ल 2’ ने 12वें दिन कितने कमाए

आयुष्मान खुराना ऐसे एक्टर हैं, जो एक इमेज में बंधने के बजाय डिफरेंट जोनर की फिल्में करना पसंद करते हैं। खास बात ये है कि आयुष्मान इन चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं से खुद के साथ दर्शकों को भी संतुष्ट करने में सफल रहे हैं। कह सकते हैं कि आयुष्मान हर जगह फिट हो जाते हैं। उनकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी फैंस को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब हुई। ‘पूजा’ और ‘करम’ के किरदार से उन्होंने लोगों को खूब हंसाया।

अब आयुष्मान ने किसी बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई है। आयुष्मान से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वे किसी बायोपिक में काम करना चाहते हैं तब उन्होंने जवाब दिया कि किसी सिंगर या क्रिकेटर पर बायोपिक करना चाहूंगा। बहुत कम लोग जानते हैं कि मैं अपने स्कूल और हाई स्कूल के दिनों में क्रिकेट खेला करता था, तो यह काफी एक्साइटेड होगा। मैं महान गायक दिवंगत किशोर कुमार पर बायोपिक करना भी पसंद करूंगा।

मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। वे बहुत टैलेंटेड इंसान थे। उनकी बायोपिक में काम करना मेरे लिए एक्साइटिंग रहेगा। मैं 3 साल से अपनी यह इच्छा व्यक्त कर रहा हूं। देखते हैं कि क्या ऐसा होता है। आयुष्मान एक बायोपिक 'हवाईजादे' में काम कर चुके हैं। इन दिनों चर्चा है कि वे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुकी की बायोपिक करते नजर आ सकते हैं।

ayushmann khurrana,kishore kumar,sourav ganguly,dream girl 2,box office collection,biopic

भारत में 100 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बनने की ओर अग्रसर है ‘ड्रीम गर्ल 2’

आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' का बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी ये मूवी टिकट विंडो पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसका नतीजा ये है कि फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली। आयुष्मान 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ की जैसे एक बार फिर लड़की बनकर एंटरटेन कर रहे हैं।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ उनकी केमेस्ट्री भी खूब जमी। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही 100 करोड़ से थोड़ी दूर हो, लेकिन इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 110 करोड़ रुपए के पार हो गया है। 'ड्रीम गर्ल 2' ने 116 करोड़ की कमाई कर ली है। सैकनिल्क के मुताबिक 'ड्रीम गर्ल 2' ने रिलीज के 12वें दिन मंगलवार (5 सितंबर) को भारत में 3 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

इसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 91.96 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म में आयुष्मान और अनन्या के साथ परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, अभिषेक बनर्जी और अनु कपूर ने भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार