न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष्मान ने बताई नुसरत की जगह अनन्या को लेने की वजह, इधर ‘पति पत्नी और वो’ के सीक्वल से अनन्या की छुट्‌टी!

एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों ‘ड्रीम गर्ल 2’ के कारण लाइमलाइट में हैं। फिल्म शुक्रवार (25 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज होने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 6:20:11

आयुष्मान ने बताई नुसरत की जगह अनन्या को लेने की वजह, इधर ‘पति पत्नी और वो’ के सीक्वल से अनन्या की छुट्‌टी!

एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों ‘ड्रीम गर्ल 2’ के कारण लाइमलाइट में हैं। फिल्म शुक्रवार (25 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। इसमें हंसी का जबरदस्त तड़का है। फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। दोनों फिल्म के प्रमोशन में जबरदस्त बिजी हैं। ये फैमिली ड्रामा फिल्म साल 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। उसमें एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को आयुष्मान के अपोजिट कास्ट किया गया था।

फैंस इस दफा नुसरत की जगह अनन्या को लेने की वजह जानना चाह रहे हैं। अब आयुष्मान ने इस मुद्दे पर खुलकर बोला है। आयुष्मान ने द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये ‘ड्रीम गर्ल’ का ऑर्गेनिक सीक्वल है। हमे फिल्म में अलग कास्ट चाहिए थी। अनन्या इसमें फिट बैठती हैं। मुझे लगता है कि वह बहुत साहसी हैं और फिल्म में कुछ एड करेंगी।

जिस तरह से उन्होंने फिल्म में एक्सेंट पकड़ा है, मथुरा एक्सेंट वो काबिल-ए-तारीफ है। उनके साथ काम करना मजेदार था और मैं भविष्य में उनके साथ दोबारा काम करना चाहूंगा। हालांकि मैं फिल्म के लिए नर्वस हूं। नर्वस होना अच्छा भी है, ऐसा लग रहा है जैसे आपके 10th के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आने वाला है लेकिन ये मेरी masses फिल्म है जो ज्यादा ऑडियन्स को टारगेट करने वाली है।

आपने सभी सही बॉक्स पर सही का निशान लगाया है और यह एक सीक्वल भी है, इसलिए यह सबसे सुरक्षित है क्योंकि यह एक दिल को छू लेने वाली फैमिली एंटरटेनर है। यह एक मजेदार फिल्म है। फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, विजय राज, मंजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, अन्नू कपूर भी हैं।

ayushmann khurrana,dream girl 2,nushrat bharucha,ananya panday,dream girl,pati patni aur woh,bhumi pednekar

साल 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ में थे कार्तिक, भूमि व अनन्या

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आए थे। मुदस्सर अजीज की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स फिल्म के सीक्वल की तैयारी में लग गए हैं। इसमें कार्तिक और भूमि एक बार फिर धूम मचाते दिखेंगे। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस बार अनन्या की जगह नई एक्ट्रेस को कास्ट किया जा सकता है। मेकर्स 'वो' के लिए नई हसीना की तलाश में हैं। इस बीच एक मीडिया इंटरव्यू में जब अनन्या से पूछा गया कि उन्हें सिर्फ गर्लफ्रेंड के रोल्स ही क्यों ऑफर हो रहे हैं तो उन्होंने कहा कि 'नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता, क्योंकि मुझे लगता है कि यह एक रिश्ता है।

किरदार बहुत अलग रहे हैं हमेशा। मैं किसी की गर्लफ्रेंड रही हूं, लेकिन मैं हमेशा सावधान रही हूं और मैं हमेशा इस बात को लेकर अलर्ट रही हूं कि मेरा किरदार अच्छा हो। अनन्या की नजर फिलहाल 'ड्रीम गर्ल 2' की रिपोर्ट पर रहेगी। भूमि आखिरी बार फिल्म 'अफवाह' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखी थीं और अब वे 'भक्षक' में दिखाई देंगी। कार्तिक की अगली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार