न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष्मान ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए फैंस को यूं कहा थैंक्स, ‘लाइगर’ के फ्लॉप होने पर अनन्या ने अब दी रिएक्शन

‘ड्रीम गर्ल 2’ फैंस पर जादू चलाने में सफल रही। यह फिल्म फुल फैमिली एंटरटेनर है। हर कोई ‘करम’ और ‘पूजा’ के किरदार में अभिनेता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 7:50:23

आयुष्मान ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए फैंस को यूं कहा थैंक्स, ‘लाइगर’ के फ्लॉप होने पर अनन्या ने अब दी रिएक्शन

‘ड्रीम गर्ल 2’ फैंस पर जादू चलाने में सफल रही। यह फिल्म फुल फैमिली एंटरटेनर है। हर कोई ‘करम’ और ‘पूजा’ के किरदार में अभिनेता आयुष्मान खुराना की तारीफ कर रहा है। इसने पहले दिन शुक्रवार को 10.69 करोड़ कमाए और यह आयुष्मान के करिअर की सबसे बड़ी ओपनर बनी। अब आयुष्मान ने सामने आकर सबका आभार जताया है। आयुष्मान ने कहा कि मैं बॉक्स ऑफिस पर ‘ड्रीम गर्ल 2’ की ओपनिंग से रोमांचित हूं क्योंकि इसने मुझे मेरे करिअर की बेस्ट ओपनिंग दी है।

सिनेमा और सामुदायिक दृश्य के जादू से आकर्षित होकर बड़े होने के बाद, दर्शकों को सिनेमाघरों में लौटते हुए, हंसी साझा करते हुए और मेरी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को अनुभव करते देखना वास्तव में दिल को छू लेने वाला है। फिल्म एक नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट पैकेज है और इसकी शुरुआत भी अच्छी हुई जो एक इशारा है कि फिल्म अपने वादे पर खरी उतरेगी। इस फिल्म को मिल रहे प्यार को देखकर मैं बहुत खुश हूं।

मुझे उम्मीद है कि पॉजिटिव फीडबैक आता रहेगा और फिल्म आगे बढ़ती रहेगी। दर्शकों द्वारा मेरे काम की सराहना और प्यार देखना मेरा इनाम है। फिल्म चार दिन में कुल 46.13 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य हैं और एकता आर कपूर व शोभा कपूर इसकी प्रोड्यूसर हैं। इसमें आयुष्मान और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह, सीमा पाहवा, अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर के भी महत्वपूर्ण रोल हैं।

ayushmann khurrana,ananya panday,dream girl 2,liger,vijay devarakonda,dream girl 2 movie,liger movie

‘लाइगर’ में विजय देवरकोंडा के साथ थी अनन्या पांडे की जोड़ी

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अपने काम के लिए मिली तारीफों से काफी खुश हैं। इस फिल्म में अनन्या ने आयुष्मान की प्रेमिका परी का किरदार निभाया है। बता दें कि इस फिल्म से पहले अनन्या साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘लाइगर’ में देखी गई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। अनन्या ने अब ‘लाइगर’ के फ्लॉप होने पर खुलकर बात की।

अनन्या ने फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में कहा कि मैं हर स्थिति में सुधार करने पर यकीन करती हूं। मैं किसी असफलता पर फोकस नहीं रहतीं। मैंने हमेशा आगे बढ़ना सीखा है। मुझे लगता है कि व्यक्ति को हर चीज को अपने हिसाब से लेना चाहिए। हर अनुभव से हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। यह वास्तव में आपको समझाता है कि क्या गलत हुआ और कोई कैसे बेहतर हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि ‘लाइगर’ एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म थी, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। इसका डायरेक्शन पुरी जगन्नाध ने किया था। करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के तहत इसका प्रोडक्शन किया था। फिल्म में विजय ने एमएमए फाइटर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में माइक टायसन, राम्या कृष्णन, रोनित रॉय जैसे कलाकार भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार