न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने बेटे विराजवीर के जन्मदिन पर मचाई धूम, जमकर नाचे, शेयर किया वीडियो

एक्टर आयुष्मान खुराना जबरदस्त प्रतिभा के धनी है। उनके करिअर की अधिकतर फिल्में सफल रही हैं। खास बात ये है कि आयुष्मान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Jan 2024 8:26:24

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने बेटे विराजवीर के जन्मदिन पर मचाई धूम, जमकर नाचे, शेयर किया वीडियो

एक्टर आयुष्मान खुराना जबरदस्त प्रतिभा के धनी है। उनके करिअर की अधिकतर फिल्में सफल रही हैं। खास बात ये है कि आयुष्मान हर बार एक अलग किस्म के रोल में नजर आते हैं। उनकी कॉमेडी पर बहुत अच्छी पकड़ है। पिछले साल आई ड्रीम गर्ल 2 फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी। इसमें आयुष्मान ने शानदार एक्टिंग कर एक बार फिर से सबका दिल जीत लिया। आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने हाल ही में अपने बेटे विराजवीर का बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

ताहिरा ने इस ग्रैंड पार्टी का वीडियो और तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। ताहिरा अक्सर आयुष्मान और विराजवीर व बेटी वरुष्का के साथ प्यारे मोमेंट्स शेयर करती हैं। कपल ने विराजवीर का 12वां जन्मदिन मनाया। शेयर किए गए वीडियो में ताहिरा पार्टी में अपटाउन फंक पर डांस करती दिख रही हैं। इसके बाद आयुष्मान भी उनके साथ ताल से ताल मिलाकर कूल मूव्स दिखाने लगे।

आयुष्मान के भाई एक्टर अपारशक्ति भी उनके साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में गुब्बारों से सजा डेकोरेशन है। वहां ‘हैप्पी बर्थडे विराज’ लिखा हुआ था। आयुष्मान लाल और व्हाइट स्नीकर्स के साथ चारकोल ग्रे जींस और ब्लैक टी-शर्ट में दिखे। ताहिरा ने डेनिम शॉर्ट्स के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी। फैंस इस डांस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

आयुष्मान खुराना ने बताया साल 2024 की फिल्मों का प्लान

आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। कुछ वक्त पहले दिए इंटरव्यू में आयुष्मान ने कहा था कि मैं 2024 में कई शैलियों के साथ प्रयोग करने जा रहा हूं। मैं फिलहाल कुछ दिलचस्प फिल्में लॉक कर रहा हूं, जिन्हें लोग सिनेमाघरों में पूरे परिवार के साथ देखना पसंद करेंगे। मेरी आने वाली सभी फिल्में एक दर्शक के रूप में मेरी पसंद को दिखाएगी। मैं ऐसी फिल्में लाने वाला हूं, जैसी एक दर्शक के रूप में मुझे देखनी पसंद है।

मैंने हमेशा अपनी फिल्में उन फिल्मों को ध्यान में रखकर चुनी हैं, जिन्हें मैं सिनेमाघरों में देखना पसंद करूंगा। इस साल मैं अपने मन की बात और भी ज्यादा सुनूंगा। मैं आप सभी के साथ अपनी आगामी फिल्में साझा करने के लिए रोमांचित हूं और इनका खुलासा सही समय पर होगा, क्योंकि इनमें से हरेक फिल्म एक बड़ी घोषणा की हकदार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम