न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

300 करोड़ कमा कर भी 'अवतार 2' नहीं तोड़ पाई 'अवेंजर्स एंडगेम' का ये रिकॉर्ड

रिलीज के 15 दिन बाद 'अवतार 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कैमरून की फिल्म ने जिस रफ्तार से ये जोरदार कमाई की है वो बहुत कमाल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 11:05:27

300 करोड़ कमा कर भी 'अवतार 2' नहीं तोड़ पाई 'अवेंजर्स एंडगेम' का ये रिकॉर्ड

दुनिया की सबसे कमाऊ फिल्म 'अवतार' बनाने वाले जेम्स कैमरून अब इसके सीक्वल 'अवतार 2' को लेकर थिएटर्स में पहुंचे। रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। भारत में इस फिल्म ने पहले ही दिन 40 करोड़ से ज्यादा कमा कर शानदार शुरुआत की।बता दे, 'अवतार 2' 16 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। रिलीज के 15 दिन बाद 'अवतार 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कैमरून की फिल्म ने जिस रफ्तार से ये जोरदार कमाई की है वो बहुत कमाल है।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार 2' का कलेक्शन लगातार तेजी से बढ़ रहा है। थिएटर्स में अपने तीसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दहाई का आंकड़ा पार किया। रिपोर्ट्स बताती हैं कि 15वें दिन यानी शुक्रवार को 'अवतार 2' ने 10.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही 15 दिन में फिल्म की कमाई 300 करोड़ के पार चली गई है। इंडिया में अभी तक 'अवतार 2' का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 304 करोड़ हो चुका है।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे कमाऊ हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की 'अवेंजर्स: एंडगेम' है। ये पहली हॉलीवुड फिल्म भी है जिसने भारत में 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था लेकिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 'अवेंजर्स: एंडगेम' ने 10 दिन का समय लिया था, जबकि 'अवतार 2' ने 15 दिन लिए हैं।यानी इस बड़े बॉक्स ऑफिस पड़ाव तक सबसे जल्दी पहुंचने वाली हॉलीवुड फिल्मों में 'अवेंजर्स: एंडगेम' अभी भी सबसे आगे है। 'अवेंजर्स: एंडगेम' ने भारत में 373 करोड़ का कारोबार किया था लेकिन 'अवतार 2' की कमाई की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म भारत में जल्द 'अवेंजर्स: एंडगेम' का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

आपको बता दे, 13 साल पहले जब जेम्स कैमरून की 'अवतार' भारत में रिलीज हुई थी, तो फिल्म ने भारत में जोरदार कमाई की थी। कैमरून के काल्पनिक संसार, पंडोरा को लेकर इंडियन जनता में भी काफी क्रेज है, जिसका असर 'अवतार 2' के बॉक्स ऑफिस कल्केशन पर दिख रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत