न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘औरों में कहां दम था’ फिल्म का दूसरा गाना रिलीज, इस खास आंकड़े के करीब पहुंची कार्तिक की ‘चंदू चैंपियन’

अजय देवगन का नाम बॉलीवुड के सबसे बिजी कलाकारों की कैटेगरी में आता है। मनोरंजन जगत में तीन दशक से भी ज्यादा समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 1:23:40

2 News : ‘औरों में कहां दम था’ फिल्म का दूसरा गाना रिलीज, इस खास आंकड़े के करीब पहुंची कार्तिक की ‘चंदू चैंपियन’

अजय देवगन का नाम बॉलीवुड के सबसे बिजी कलाकारों की कैटेगरी में आता है। मनोरंजन जगत में तीन दशक से भी ज्यादा समय गुजार चुके अजय की डिमांड आज भी वैसी की वैसी बनी हुई है। इसी कारण अजय लगातार फिल्में लेके आते रहते हैं, जिससे उनके फैंस का दिल खुश रहता है। अजय की इस साल दो फिल्में प्रदर्शित हो चुकी हैं। हॉरर मूवी ‘शैतान’ ने अच्छा बिजनेस किया था, जबकि स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ उस तरह से मैदान नहीं मार पाई जिस तरह से सोचा था। अब अजय अपनी अगली फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

इसमें एक बार फिर से अजय की जोड़ी एक्ट्रेस तब्बू के साथ जमेगी। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। बहरहाल आज सोमवार (24 जून) को फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हुआ। निर्माताओं ने 'औरों में कहां दम था' का नया गाना 'ऐ दिल जरा' जारी कर दिया है। इसे सुनिधि चौहान, जुबिन नौटियाल, अमला चेबोलू और ऋषभ चतुर्वेदी ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि इसके बोल गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

संगीत एमएम कीरावानी ने तैयार किया है। गाना अजय और तब्बू के साथ-साथ शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर पर फिल्माया गया है, जो उनके बचपन के किरदार में हैं। शांतनु और सई ने अलग होने की लालसा और डर को दिखाया, जबकि अजय और तब्बू ने लंबे समय के बाद मिलने पर भावनाओं को दिखाया। नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी के भी अहम रोल हैं।

auron mein kahan dum,second song released,ajay devgn,tabu,auron mein kahan dum tha song,ajay tabu,chandu champion,munjya,kartik aaryan

कायम है ‘चंदू चैंपियन’ का क्रेज, ‘मुंज्या’ ने दुनियाभर में कमाए 100 करोड़ रुपए

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। फैंस में अभी इसका क्रेज कायम है। कार्तिक ने इस फिल्म के लिए दिन-रात मेहनत की है। 14 जून को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 4.75 करोड़, दूसरे दिन 7 करोड़, तीसरे दिन 9.75 करोड़, चौथे दिन 5 करोड़, पांचवें दिन 3.25 करोड़, छठे दिन 3 करोड़, सातवें दिन 2.5 करोड़, आठवें दिन 2.65 करोड़ और नौवें 4.85 करोड़ रुपए कमाए।

अब इसकी 10वें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं और फिल्म 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है। सैकनिल्क डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म ने रविवार (23 जून) को 6.5 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 49.25 करोड़ रुपए हो चुका है। माना जा रहा है कि 27 जून को ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज से पहले फिल्म ठीक-ठाक बिजनेस कर चुकी होगी। इस बीच 7 जून को रिलीज हुई मोना सिंह, अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म 'मुंज्या' तीसरे सप्ताह में भी कमाल कर रही है।

महज 30 करोड़ की लागत में बनी 'मुंज्या' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया, वहीं दुनियाभर में यह फिल्म 100 करोड़ी बन गई है। निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर साझा कर अपनी खुशी जताई। 'मुंज्या' का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है, दिनेश विजान इसके निर्माता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क