न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘औरों में कहां दम था’ का गाना ‘जहां से चले’ रिलीज, ‘बजरंगी भाईजान’ के 9 साल पूरे, देखें BTS Video

अजय देवगन और तब्बू अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फैंस को एक बार फिर से इस जोड़ी का जादू उनकी आगामी फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Jul 2024 7:11:32

2 News : ‘औरों में कहां दम था’ का गाना ‘जहां से चले’ रिलीज, ‘बजरंगी भाईजान’ के 9 साल पूरे, देखें BTS Video

अजय देवगन और तब्बू अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फैंस को एक बार फिर से इस जोड़ी का जादू उनकी आगामी फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में देखने को मिलेगा। फिल्म कई दिनों से लाइमलाइट में है। इस बीच निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म का एक और गाना 'जहां से चले' आज बुधवार (17 जुलाई) को रिलीज हो गया है। यह गाना पूरी तरह से फिल्म के किरदार ‘वसुधा’ और ‘कृष्णा’ की लव स्टोरी दिखाता है।

इस गाने को ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब अवार्ड विजेता संगीतकार एमएम कीरावणी उर्फ एमएम क्रीम ने कंपोज किया है। गाने में अजय-तब्बू की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में 23 सालों के लंबे इंतजार के बाद फिर से दो बिछड़े प्रेमी किस तरह से दोबारा मिलते हैं, उसको दर्शाया गया है। दोनों के उस पल को दिखाया गया है, जब वे जुदा हो जाते हैं। गाने को मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान और जुबिन नौटियाल ने अपनी मखमली आवाज से सजाया है।

बोल मशहूर गीतकार व लेखक मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें ‘मोहब्बतें’ फेम एक्टर जिम्मी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी का भी अहम किरदार है। फिल्म को नरेंद्र हिरावत, कुमार मंगत पाठक (पैनोरमा स्टूडियोज), संगीता अहीर और शीतल भाटिया ने प्रोड्यूस किया है।

सलमान की सफलतम फिल्मों में से एक है ‘बजरंगी भाईजान’

सलमान खान और करीना कपूर खान की सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ आज ही के दिन 17 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी। इसकी 9वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए मेकर्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो रिलीज किया है। फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर बॉक्स ऑफिस तक हर जगह सफलता हासिल हुई थी। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने दिल छू लेने वाली कहानी और जबरदस्त परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया था।

फिल्म पवन (सलमान) की कहानी बताती है जो एक हनुमान भक्त है। वह एक सफर पर निकलता है ताकि एक बेजुबान पाकिस्तानी लड़की मुन्नी (हर्षाली मल्होत्रा) को उसके परिवार के पास वापस पहुंचा सके, जो बॉर्डर के उस पार रहता है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी की भूमिका को भी खूब प्यार मिला था।

BTS वीडियो दोस्ती और इस खास फिल्म को बनाने में लगी मेहनत को दर्शाता है। इसमें हल्के-फुल्के तरीके और मजाक-मस्ती के बीच बनी फिल्म की झलकियां देखने को मिल रही हैं। फिल्म 2015 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इसमें प्रीतम का संगीत था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क