न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राहा कपूर से मिलती है इस सेलेब्रिटी की बेटी की शक्ल, ऋषभ के साथ शादी के सवाल पर ऐसा बोलीं उर्वशी

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने अपनी शानदार आवाज से पूरी दुनिया में अपने फैंस बना रखे हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Mar 2024 11:56:08

2 News : राहा कपूर से मिलती है इस सेलेब्रिटी की बेटी की शक्ल, ऋषभ के साथ शादी के सवाल पर ऐसा बोलीं उर्वशी

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने अपनी शानदार आवाज से पूरी दुनिया में अपने फैंस बना रखे हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में भी आतिफ ने कई बेहतरीन गाने गाए हैं। आतिफ ने शुक्रवार ( 23 मार्च) को अपनी बेटी हलीमा का पहला जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आतिफ ने हलीमा की दो क्यूट फोटो शेयर की। उन्होंने दुनिया को पहली बार बेटी का चेहरा दिखाया है। फोटो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हलीमा की तुलना रणबीर कपूर व आलिया भट्ट की बेटी राहा से कर रहे हैं। उनका मानना है कि हलीमा और राहा की शक्ल काफी मिलती-जुलती है।

आतिफ ने जो पहली तस्वीर शेयर की है उसमें हलीमा एक फ्रिली व्हाइट फ्रॉक में दिखाई दे रही है। वह पिता के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता रही है। मुंचकिन की एक अन्य तस्वीर में हलीमा के चेहरे को करीब से देख सकते हैं। इसमें बच्ची व्हाइट ड्रेस में सोफे से झुक रही है। हलीमा के बाल दो चोटियों में बंधे हुए हैं और वह कैमरे की ओर झांक रही है।

नेटिजंस हलीमा और राहा की तस्वीरें जोड़कर उनमें समानताएं बता रहे हैं। राहा को लेकर मीडिया और फैंस में जबरदस्त क्रेज है। रणबीर व आलिया की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। उन्होंने 6 नवंबर 2022 को राहा का स्वागत किया था और पहली बार पिछले साल क्रिसमस पर उसका चेहरा दिखाया।

लंबे समय से ऋषभ पंत के साथ जुड़ रहा है उर्वशी रौतेला का नाम

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उर्वशी लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर लाइमलाइट में रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दी। अब पहली बार उर्वशी ने चुप्पी तोड़ी है।

उर्वशी ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। इसी दौरान जब उनसे ऋषभ से शादी करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उर्वशी ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह जाएंगे। उर्वशी से शादी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कि मुझे कोई इंट्रेस्ट नहीं है और मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहती। इसके बाद उनसे पूछा गया कि शादी के लिए कैसा लड़का चाहिए तो उन्होंने जवाब में कहा, “सिंपल, संस्कारी और सुशील।”

गौरतलब है कि उर्वशी अक्सर ऐसी पोस्ट शेयर करती हैं जिसे देख फैंस सोचते हैं कि उन्होंने ऋषभ के लिए लिखा है। जब पिछले साल ऋषभ की कार का एक्सीडेंट हुआ था तो उर्वशी ने अस्पताल की फोटो शेयर की थी जिसे देख फैंस ने अनुमान लगाया कि वह क्रिकेटर से मिलने गई थीं। फैंस उर्वशी को ऋषभ से शादी करने की सलाह देते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम