न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अथिया ने शेयर की यह फोटो, इस एक्ट्रेस ने बेटे के बाद अब बेटी को दिया जन्म

एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 4’ में खुद के नाना बनने को लेकर अपनी बात रखी थी। यह सामने आने के बाद सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Apr 2024 6:47:17

2 News : प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अथिया ने शेयर की यह फोटो, इस एक्ट्रेस ने बेटे के बाद अब बेटी को दिया जन्म

एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 4’ में खुद के नाना बनने को लेकर अपनी बात रखी थी। यह सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सुनील की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं। कहा गया कि अथिया और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। अब इन सब खबरों के बीच अथिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की है।

अथिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची गुस्से में दिखाई दे रही हैं और उसके हाव-भाव चिल्लाने वाले लग रहे हैं। फोटो के साथ अथिया ने कैप्शन भी दिया है जिसमें उन्होंने लिखा, “प्यारा लेकिन वृश्चिक।” अथिया ने इसी फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा “मूड।” दरअसल यह फोटो अथिया के बचपन की है। इसे देख कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि अथिया को उनकी प्रेग्नेंसी की फर्जी खबरों पर गुस्सा आ रहा है, तो कुछ का मानना है कि शायद वह अपने बचपन का रूप दिखा गुडन्यूज के संकेत दे रही हैं।

अथिया की इस पोस्ट पर उनके भाई अभिनेता अहान शेट्टी ने लिखा कि यह वही है, जो मुझे 28 सालों से झेलना पड़ रहा है। एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने हंसने वाला और दिल का इमोजी शेयर किया। बता दें कि अथिया और राहुल ने पिछले साल 23 जनवरी को सुनील के खंडाला फार्म हाउस में शादी की थी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।

मोहिना कुमारी सिंह ने हाल ही इंस्टाग्राम पर की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह दूसरीबार मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया था जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इस वीडियो के साथ उन्होंने प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था। अब मोहिना और उनके पति सुयश रावत दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। मोहिना के एक फैन पेज से इस बात का खुलासा हुआ है।

इस पर लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे अपने घर लाडली का स्वागत धूमधाम से करते दिख रहे हैं। वे बेटी के जन्म के बाद केक काटते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में उनके परिवार वाले बच्ची का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत कर रहे हैं। हालांकि अभी तक मोहिना व सुयश ने सोशल मीडिया पर बेटी के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की है।

उनके परिवार व रिश्तेदार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इससे पहले मोहिना ने साल 2022 में बेटे अयांश को जन्म दिया था। मोहिना 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति गोयनका सिंघानिया के किरदार में नजर आई थीं। वह ‘डांस इंडिया डांस’ में भी नजर आ चुकी हैं। मोहिना मध्यप्रदेश के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं और वह रीवा जिले की राजकुमारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम