बात जब बी टाउन के पसंदीदा कपल की जाए तो उसमें एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल का नाम जरूर शामिल होता है। फैंस भी इस जोड़ी को बहुत प्यार करते हैं। अथिया-राहुल ने हाल ही 23 जनवरी को अपनी शादी की पहली सालगिरह का जश्न मनाया। फिलहाल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट हैदराबाद में खेल रहे हैं। राहुल ने आज शुक्रवार (26 जनवरी) को भारत की पहली पारी के दौरान 86 रन की शानदार पारी खेली।
इस दौरान राहुल ने अंग्रेज गेंदबाज के एक ओवर में दो छक्के भी जड़े। राहुल के इन दो सिक्स को देखकर खुश हुईं अथिया ने सोशल मीडिया पर अपनी रिएक्शन दी है। बता दें कि पारी का 57वां ओवर फिरकी गेंदबाज रेहान अहमद ने डाला। इसी ओवर में राहुल ने उनकी गेंदों पर एक के बाद एक दो लगातार गगनचुंबी छक्के जड़ दिए।
इसे देखकर अथिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में यह वीडियो शेयर करते हुए खुशी में आंखे चमकाने वाली इमोजी पोस्ट की है। अक्सर देखा जाता है कि जब भी राहुल कमाल की बल्लेबाजी करती हैं तो अथिया, उनके भाई अहान और पिता सुनील शेट्टी अपनी रिएक्शन जरूर देते हैं। अथिया तो कई दफा स्टेडियम में मैच का मजा लेती भी नजर आती हैं।
अगस्त्य ने हारमोनिका पर ‘जन गण मन’ बजा दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
अमिताभ बच्चन के नाति/दोहिते अगस्त्य नंदा ने पिछले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘द आर्चीज’ फिल्म से एक्टिंग करिअर शुरू किया। इसके बाद से अगस्त्य फैंस के प्यारे-दुलारे बने हुए हैं। अगस्त्य ने आज शुक्रवार (26 जनवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को रिपब्लिक डे की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
इसमें अगस्त्य अपने घर के लॉन में हारमोनिका पर ‘जन गण मन’ बजाते हुए नजर आ रहे हैं। अगस्त्य का ये वीडियो देख ‘शोले’ के अमिताभ की याद आ जाएगी। उसमें अमिताभ ने भी यही म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट बजाया था। अगस्त्य ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया था। अगस्त्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह क्लिप शेयर की है।
अगस्त्य ने नीले रंग की कॉलर वाली टी-शर्ट पहनी है और कैजुअल लुक में आकर्षक लग रहे हैं। उन्होंने तिरंगे वाले इमोजी के साथ वीडियो डाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त्य अब एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्ममेकर श्रीराम राघवन ने अपने एक प्रोजेक्ट में अरुण खेत्रपाल की भूमिका के लिए अगस्त्य को चुना है। अगस्त्य जल्द ही ‘इक्कीस’ की शूटिंग शुरू करेंगे।














