न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अथिया-राहुल की पहली मैरिज एनिवर्सरी पर देखें शादी का BTS वीडियो, सुनील और अहान शेट्टी ने ऐसे दी बधाई

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और स्टार भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की शादी को आज मंगलवार (23 जनवरी) को एक साल पूरा हो गया। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 7:26:56

अथिया-राहुल की पहली मैरिज एनिवर्सरी पर देखें शादी का BTS वीडियो, सुनील और अहान शेट्टी ने ऐसे दी बधाई

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और स्टार भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की शादी को आज मंगलवार (23 जनवरी) को एक साल पूरा हो गया। इस खास मौके पर कपल ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी शादी की झलक देखने को मिल रही है। यह एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो है जो उनकी शादी के दौरान शूट किया गया था। इसकी शुरुआत में कपल अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

इसके तुरंत बाद अथिया का वेडिंग लुक सामने आता है, जिसमें वह दुलहन के लिबास में कहर ढा रही हैं। फिर कपल एक साथ शादी के वेन्यू में एंट्री करते हैं, जहां उनके सामने पूरी फैमिली खड़ी है। मंडप पर पहुंचते हुए कपल एक-दूसरे को हग करते है और वहां मौजूद खड़े लोग तालियां बजाते हैं। दूल्हे की पोशाक में राहुल भी जंच रहे हैं। आगे अथिया-राहुल कैजुअल ड्रेस में अगल-बगल लेटे आपस में बात करके हंसते नजर आते हैं।

मेहंदी वाले दिन राहुल ने अथिया के लिए एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी। कपल की हल्दी की झलक भी है जहां दोनों हल्दी में नहाए एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं। संगीत सेरेमनी में दोनों ने जमकर डांस किया। इसके बाद उनके मंडप का सीन आता है, जहां पैरेंट्स उन पर फूल बरसाते हैं। आखिर में अथिया, राहुल की नाक पर प्यार से किस करती हैं। बता दें कि राहुल फिलहाल 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैच की टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

अथिया शेट्टी के पिता और भाई ने शेयर की फोटो, लिखा...

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस के पिता एक्टर सुनील शेट्टी और भाई एक्टर अहान शेट्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी है। सुनील ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें राहुल और अथिया एक-दूसरे के गले में बाहें डालें बैठे हुए हैं। वे आंखों में आंखें डाल कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। अथिया ब्लैक स्वेटशर्ट और ब्लू डेनिम, जबकि राहुल वाइट टी-शर्ट और पैंट पहने हैं।

सुनील ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी फर्स्ट एनिवर्सरी बच्चास (काला दिल, हम्सा और नजर ताबीज इमोजी)।” इस पोस्ट पर अथिया ने लिखा, “लव यू पापा।” एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने भी बधाई देते हुए लिखा, “आप दोनों को सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं @klrahul @athiyashetty।” एक्टर संजय कपूर ने भी सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। अहान शेट्टी ने अथिया और राहुल की शादी की तस्वीरों में से एक तस्वीर शेयर की है।

इसमें अहान, अथिया और राहुल मंडप के नीचे शादी की रस्म को निभाते हुए दिख रहे हैं। अहान ने कैप्शन लिखा, “समय कैसे निकल गया। शादी की फर्स्ट एनिवर्सरी मुबारक हो।” जवाब में अथिया ने लिखा, “आपको और राहुल को सालगिरह की शुभकामनाएं।” इस पर अहान ने मजाक में कहा, “@athiyashetty - @klrahul हम एक्सपोज्ड हो गए हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम