न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अथिया-लोकेश ने खरीदा इतने करोड़ का अपार्टमेंट, सोनम ने वीडियो शेयर कर बताया डाइट प्लान

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल ने नया घर खरीदा है। यह लग्जरी अपार्टमेंट मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jul 2024 1:12:51

2 News : अथिया-लोकेश ने खरीदा इतने करोड़ का अपार्टमेंट, सोनम ने वीडियो शेयर कर बताया डाइट प्लान

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल ने नया घर खरीदा है। यह लग्जरी अपार्टमेंट मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में संधू पैलेस बिल्डिंग के सैकंड फ्लोर पर है। इसके लिए उन्होंने करीब 1.20 करोड़ रुपए की स्टैम्प ड्यूटी भरी है। इस बिल्डिंग में कुल 18 फ्लोर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नया फ्लैट की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए है। इसका एरिया 3350 स्क्वायर फीट है।

इनडैक्सटैप डॉट कॉम के मुताबिक कपल को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की तरफ से सर्टिफिकेट भी मिल गया है। दोनों ने इस फ्लैट के रजिस्ट्रेशन के लिए 30 हजार रुपए दिए हैं जिसमें कार पार्किंग भी शामिल है। यह ट्रांजेक्शन 15 जुलाई को हुआ है। पाली हिल में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बिजनेस के कुछ सबसे जाने-माने लोगों के घर हैं। पिछले महीने सुपरस्टार आमिर खान ने इस इलाके में 9.75 करोड़ रुपए में एक अपार्टमेंट खरीदा था। इस इलाके में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और जान्हवी कपूर के घर भी हैं।

बता दें अथिया और राहुल की शादी पिछले साल 22 जनवरी को हुई थी। दोनों ने साल 2020 में सोशल मीडिया पर रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी जिसके बाद उनकी दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। इस साल उनकी पहली एनिवर्सरी की फोटो खूब वायरल हुई थीं। उन्होंने सीक्रेट प्लेस पर डिनर किया और कई रोमांटिक फोटो शेयर की थीं।

दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ करती हैं सोनम कपूर

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपनी शानदार फिटनेस और बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। सोनम भले ही लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह आएदिन खुद से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। सोनम ने अब खुद अपना पूरे दिन का डाइट प्लान बताया है।

सोनम ने बुधवार (17 जुलाई) को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह आम तौर पर एक दिन में क्या खाती हैं। वह सुबह 6 बजे उठ जाती हैं और फिर नींबू पानी से दिन की शुरुआत करती हैं। इसके एक घंटे बाद वह ओट मिल्क के साथ एक खास कोलेजन कॉफी पीती हैं जिसे वह खुद बनाती हैं।

रील में सोनम कॉफी में चॉकलेट मिलाती हुई दिख रही हैं। वह सुबह 6:45 पर कुछ बादाम और तीन ब्राजील नट्स सहित कुछ भीगे हुए मेवे खाती हैं। सुबह 9:45 बजे सोनम अंडे और टोस्ट का मजा ले रही हैं। दोपहर 1:45 बजे लंच लेती हैं जिसमें वह चिकन अर्राबियाटा पास्ता और सलाद खा रही हैं। शाम 4 बजे के आस-पास सोनम एक मलाईदार चाय पीती हैं।

शाम 5:15 बजे चिकन ऑन टोस्ट खाती हैं। इसके अलावा टेबल पर नारियल दही का एक कप भी दिख रहा है। सोनम ने इसके अलावा दिन में 3-4 लीटर पानी को स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी बताया। सोनम फिलहाल मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। उनके साल 2022 में बेटा वायु हुआ था। सोनम की शादी बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क