न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC में दिशा की वापसी को लेकर असित ने कही यह बात, ‘बुआ’ ने इसलिए छोड़ा था कपिल का शो

सब टीवी की पहचान बन चुका फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 16 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Jan 2025 7:15:37

2 News : TMKOC में दिशा की वापसी को लेकर असित ने कही यह बात, ‘बुआ’ ने इसलिए छोड़ा था कपिल का शो

सब टीवी की पहचान बन चुका फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 16 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। लोगों को TMKOC के हर किरदार और एक्टर से प्यार हो गया है। एक तरह से वे घर के सदस्य की जैसे हो गए हैं। ऐसे में वे किसी से भी जुदा नहीं होना चाहते। हालांकि पिछले कुछ सालों में किसी कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया तो किसी ने किसी न किसी कारण से शो छोड़ दिया।

इस लिस्ट में ‘जेठालाल’ (दिलीप जोशी) की पत्नी ‘दयाबेन’ का अहम रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी का भी नाम है, जो 6-7 साल पहले शो छोड़ चुकी हैं। खास बात ये है कि शो को अभी तक कोई नई ‘दया’ नहीं मिलीं, जबकि और कई कलाकारों की जगह नए चेहरे आ चुके हैं। दिशा ने अपनी एक्टिंग की ऐसी छाप छोड़ी की कि उनका कोई विकल्प ही नहीं मिल रहा। फैंस को दिशा की वापसी का इंतजार है। इसी बीच शो के मेकर असित मोदी ने इस बारे में बात की।

असित ने न्यूज 18 शोशा के साथ बातचीत में कहा कि मैं अभी भी दिशा की वापसी के लिए कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि दिशा वापस नहीं आ सकतीं। उनके दो बच्चे हैं। वो मेरी बहन जैसी हैं। आज भी उनके परिवार से हमारा बहुत करीबी रिश्ता है। मेरी बहन दिशा ने मुझे राखी बांधी है। मुझे भी उनकी याद आती है। बता दें असित ने पूर्व में कई बार कहा कि वे ‘दयाबेन’ को वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दिशा ने शो छोड़ने के बाद से मीडिया से भी काफी हद तक दूरी बना ली है। दिशा अपना सारा समय परिवार को दे रही हैं। वह कभी कभार ही सार्वजनिक तौर पर नजर आती हैं।

asit modi,producer asit modi,disha vakani,asit disha,tmkoc,taarak mehta ka ooltah chashmah,dayaben,Upasana Singh,kapil sharma,kapil show,pinki bua

उपासना सिंह ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में दर्शकों का किया खूब मनोरंजन

एक्ट्रेस उपासना सिंह कई सालों से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। उन्होंने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर खूब काम किया है। उन्हें 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में ‘पिंकी बुआ’ का किरदार निभाने पर खास पहचान मिली। जब कपिल कलर्स से सोनी में आए तो उपासना शो से बाहर हो गई थीं। अब उपासना ने कपिल के शो को अलविदा कहने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उपासना ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि कई साल हमारा शो नंबर 1 पर रहा और बहुत कम लोगों ने ऐसा शो दिया।

एक वक्त ऐसा आया जब मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं था। मैंने कपिल को भी बोला था, मेरा उससे बहुत अच्छा रिश्ता है, कोई झगड़ा नहीं है, कई लोग बोलते हैं कि मैंने झगड़े की वजह से शो छोड़ा। मैंने कपिल को कहा कि शो वैसा नहीं रहा जैसा था, मुझे पहले मजा आता था करने में। तो कभी मैं सिर्फ दो लाइनें बोल रही थीं। तो मैंने कपिल को कहा कि मेरे कैरेक्टर पर थोड़ा ध्यान दो। तब कपिल अपनी फिल्मों के लिए हीरो की ट्राई कर रहा था।

वो मुझे बोलता था कि इन झंझटों से निकल जाऊं तो करूंगा। बीच में कपिल के साथ कलर्स का कुछ विवाद हो गया और मेरा कॉन्ट्रेक्ट कलर्स के साथ था। कपिल के साथ या उसकी टीम के साथ मेरा कोई कॉन्ट्रेक्ट नहीं था। जब ये लोग सोनी पर आए तो कलर्स ने कहा कि हमारा तो कॉन्ट्रेक्ट है आपके साथ। वो कृष्णा अभिषेक वाला शो ला रहे थे तो उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट पूरा होने तक आप वो करो।

अब दो अलग-अलग टीमें थीं तो वहां पर मैं कंफर्टेबल नहीं थीं। कपिल और कृष्णा की टीम में थोड़ी टेंशन भी थी। मैं आती थी तो वो बात करना बंद कर देते थे, मेरी कोई पंचलाइन होती थी तो कई लोग उसे काट देते थे। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती। तब विवाद भी हुआ था और मैंने शो छोड़ दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ