न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘दया बेन’ की वापसी और TMKOC के बंद होने पर बोले असित मोदी, रुबीना ने Twins को लेकर दी जानकारी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक माना जाता है। हर आयु वर्ग के लोग इसका मजा लेते हैं। इसका हर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 11:40:59

2 News : ‘दया बेन’ की वापसी और TMKOC के बंद होने पर बोले असित मोदी, रुबीना ने Twins को लेकर दी जानकारी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक माना जाता है। हर आयु वर्ग के लोग इसका मजा लेते हैं। इसका हर कैरेक्टर लोगों के दिलों में घर बना चुका है। फैंस उन्हें दिलो-जान से प्यार करते हैं और अपने फैमिली मेंबर्स की जैसे मानते हैं। ऐसे में उनकी फीलिंग्स भी उनसे जुड़ गई हैं। इन दिनों वे शो में ‘दया बेन’ (दिशा वकानी) की वापसी को लेकर काफी खुश थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उनके दिल टूट गए। वे इससे इतने ज्यादा आहत हो गए कि सोशल मीडिया पर शो का बहिष्कार (बायकॉट) करने की अपील करने लगे।

बता दें कि कई अहम किरदार शो से किनारा कर चुके हैं और कुछ ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे शो का चार्म कम हो रहा है। अब दया बेन के भी नहीं आने से अटकलें लगाई जा रही हैं कि शो जल्द ही ऑफ एयर यानी बंद होने वाला है। हालांकि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने ऐसी किसी भी संभावना से इंकार कर दिया है।

असित ने कहा कि हम तो दर्शकों का मनोरंजन करने आए हैं। हम लोगों से झूठ नहीं बोलेंगे। हम किसी वजह से ‘दया बेन’ को वापस नहीं ला पा रहे हैं इसका मतलब यह नहीं कि हम इस किरदार को लेकर आना नहीं चाहते। अब चाहे वह दिशा वकानी हो या कोई और जल्द ही ‘दया बेन’ का किरदार आ रहा है। अब यह मैं नहीं समय बताएगा और हां ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कहीं नहीं जा रहा है यह ऐसे ही लोगों का मनोरंजन करता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि असित कुछ समय पहले आश्वासन दिया था कि दिवाली एपिसोड में ‘दया बेन’ को लेकर आएंगे, लेकिन दिशा ने शो में आने से इंकार कर दिया है। इसके बाद इस रोल के लिए 200 से 300 ऑडिशन हो चुके हैं, लेकिन कोई भी दिशा की जगह नहीं ले पा रहा है।

रुबीना दिलैक जल्द बनेंगी जुड़वा बच्चों की मां, शेयर की फोटो

‘बिग बॉस’ की विजेता रह चुकीं मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। रुबीना फिलहाल प्रेग्नेंसी जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। वह अक्सर ग्लैमरस लुक में मैटरनिटी शूट की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हैं। रुबीना ने अब एक बार फिर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खास फोटो शेयर की हैं। रुबीना वूलन की मिडी ड्रेस में दिख रही हैं। उन्होंने इसके साथ ब्लैक लॉन्ग बूट्स कैरी किए हैं।

ओपन कर्ली हेयर, गोल्डन हूप्स ईयररिंग्स व ग्लोइंग मेकअप में रुबीना जंच रही है। रुबीना के साथ उनके पति अभिनव शुक्ला भी हैं। रुबीना ने फोटो के साथ खास कमेंट कर फैंस को खुश कर दिया। रुबीना ने लिखा, “बेबीज के नन्हे पैर किक कर रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि रुबीना और अभिनव की साल 2018 में शादी हो गई थी।

इससे पहले रुबीना ने व्लॉग में बताया था कि उनका 9वां महीना चल रहा है और जब उन्हें इसके बारे में पहली बार पता चला कि जुड़वां हैं तो अभिनव का रिएक्शन ऐसा था कि नो वे। तब उन्होंने उनसे कहा हां यही सच है। डॉक्टर ने यही कहा है। घर जाते वक्त उन्होंने रास्ते भर एक-दूसरे से बात नहीं की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे