न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बिग बॉस’ फेम आसिम रियाज को खल रही है साथी की कमी, पोस्ट में लिखी यह बात, हिमांशी खुराना से हो चुका है ब्रेकअप

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और मॉडल व एक्टर आसिम रियाज ने टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक 'बिग बॉस'...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Mar 2024 11:01:49

‘बिग बॉस’ फेम आसिम रियाज को खल रही है साथी की कमी, पोस्ट में लिखी यह बात, हिमांशी खुराना से हो चुका है ब्रेकअप

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और मॉडल व एक्टर आसिम रियाज ने टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में हिस्सा लिया था। इससे उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि शो से पहले वे एक-दूसरे से अनजान थे, लेकिन घर के अंदर उनकी नजदीकियां बढ़ गईं। आसिम कई मौकों पर हिमांशी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव और पजेसिव नजर आए। दोनों ने इसी दौरान दुनिया के सामने प्यार भरी फीलिंग्स भी जाहिर कर दी।

आसिम फर्स्ट रनरअप थे। शो से बाहर आने के बाद भी लंबे समय तक वे रिलेशनशिप में रहे। पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया। उनके अलग होने का कारण था उनका अलग-अलग धर्म से वास्ता होना। अब आसिम को फिर से हिमांशी की कमी अखरने लगी है और उन्होंने 'पार्टनर' की कमी को बयां करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। इससे लग रहा है कि वे अभी ब्रेकअप से उबर नहीं पाए हैं।

आसिम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “कुछ सड़कें आपको अकेले ही तय करनी पड़ती हैं! कोई परिवार नहीं, कोई दोस्त नहीं, कोई साथी नहीं, बस आप और भगवान!” इस पोस्ट को देख हर कोई समझ सकता है कि आसिम कितना अकेलापन महसूस कर रहे हैं। पिछले साल जब उनकी हिमांशी से राहें जुदा हुई थीं, तब आसिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह ऐलान करते हुए लिखा था कि हां, सच में हम दोनों अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देने के लिए राजी हुए। हम दोनों 30+ हैं और हमें ये मैच्योर डिसिजन लेने का पूरा हक है और हमने ऐसा किया। हमने अपनी पर्सनल जर्नी को कबूल करते हुए सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है।

हिमांशी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो तो लगने लगीं ये अटकलें

इस बीच हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि उनकी लाइफ में किसी की एंट्री हुई है। वीडियो में हिमांशी लैवेंडर कलर के गाउन में काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने लुक को प्यारी सी हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया है। उनका ये वीडियो फैंस को बेहद पंसद आ रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “असीम को इतनी जल्दी कैसे भूल गई?” दूसरे ने लिखा, “हमारे जीजू का नाम बता दो हिमांशी।”

ऐसे ही कई और भी सोशल मीडिया यूजर्स हिमांशी की इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि साल 2019-20 में सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हिमांशी ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था। घर में हिमांशी और शहनाज गिल के बीच टकराव भी देखने को मिला था। उस सीजन में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला विजेता रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम